फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Indian history is regaining its lost prestige: Balmukund

खोई प्रतिष्ठा पुन: हासिल कर रहा भारतीय इतिहास : बालमुकुंद

Tue, 05 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Indian history is regaining its lost prestige: Balmukund
रामजी सहाय पीजी कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन


रुद्रपुर। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में सोमवार को भारतीय इतिहास एवं अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सेमिनार में ऐतिहासिक स्थलों का अन्वेषण और भारतीय ज्ञान परंपरा पर विद्वानों ने अपना विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी का शुभारंभ दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने किया।
मुख्यातिथि और राष्ट्रीय इतिहास संकलन विभाग के संगठन सचिव डॉ बालमुकुंद पांडेय ने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास को विदेशी इतिहासकारों ने साजिश के तहत कमतर कर पेश किया। अब भारतीय इतिहास अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को पुन: प्राप्त कर रहा है। नई शिक्षा नीति आने के बाद अब भारत का इतिहास भारतीयों का होगा। पूर्वाचल का इतिहास पुराणों में है। यह क्षेत्र छीर सागर है। इस क्षेत्र में नारायण निवास करते है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देवरिया ज्ञान परंपरा का उद्गम स्थल रहा है। यहां नारायणी नदी है। दुनिया में नारायणी नदी के अलावा कही भी भगवान शालीग्राम का पत्थर नहीं मिलेगा। इसीलिए इस क्षेत्र को देवारण्य कहा जाता है। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि नई शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में नवाचार बढ़ रहा है। सेमिनार जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने सेमिनार में प्राध्यापकों के अलावा छात्रों को भी अपने विचार रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शैक्षणिक सत्र में चार राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने के लिए प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार पांडेय की सराहना की। इस अवसर पर कुलपति ने सेमिनार की पुस्तक का विमोचन किया। संगोष्ठी को डॉ. ओम जी उपाध्याय, प्रो ओपी श्रीवास्तव, प्रो रजवंत राव, प्राचार्य बृजेश कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन प्राचीन इतिहास विभाग के आशुतोष कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed