फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   India will win on the basis of excellent performance

Deoria News: खिलाड़ी व प्रशिक्षक बोले-शानदार प्रदर्शन के दम पर जीतेगा भारत

Sun, 19 Nov 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
India will win on the basis of excellent performance
भुजौली कालोनी ​स्थित क्रिकेट ग्राउन्ड पर ​खिलाडियो ने विश्वकप फाइनल में टीम इंडिया की जितने की
देवरिया। रविवार को अहमदाबाद में होने वाले विश्व कप क्रिकेट के फाइनल को लेकर जिले के क्रिकेट खिलाड़ी बेहद रोमांचित हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ही यह खिताब अपने दर्शकों के समर्थन के बीच जीतेगी। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम, भटवलिया व भुजौली स्थित खेल मैदान पर क्रिकेट खिलाड़ी, प्रशिक्षक व खेलप्रेमी सभी जीत की प्रार्थना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


देवरिया क्रिकेट क्लब के प्रशिक्षक नीरज वाजपेई ने शनिवार को बताया कि हमारी टीम चौथी बार फाइनल खेलेगी। इस बार बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, कीपिंग में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ है। इस हिसाब टीम इंडिया आस्ट्रेलिया से बेहद मजबूत है। भटवलिया में क्रिकेट एकेडमी चलाने वाले एवं पूर्व में स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रशिक्षक रह चुके पवन कुमार ने कहा कि इस बार सारी परिस्थितियां भारतीय टीम के पक्ष में है।
विज्ञापन




भारतीय टीम ही विश्व कप जीतेगी, क्योंकि हर खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत दे रहा है। हारने का तो कोई चांस ही नहीं है। हालांकि आस्ट्रेलिया को हल्के में लेना बड़ी भूल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पवन गुप्ता, देवरिया क्रिकेट क्लब के प्रशिक्षणार्थी



--------

हमारी टीम ही जीतेगी। कप जीतने का इससे बढि़या मौका नहीं हो सकता। घरेलू परिस्थितियों व अपने दर्शकों के बड़े समर्थन के साथ ही हम सभी खिलाड़ियों ने इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है।

-शालू जायसवाल, लेग स्पिनर, देवरिया क्रिकेट क्लब की प्रशिक्षणार्थी

---------



लीग दौर में टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया को हराया था। इसके पूर्व हुए एक दिवसीय सीरिज भी 2-1 से हमारी टीम विपक्षी से जीत चुकी है। हमारी टीम सौ प्रतिशत पक्का जीतेगी।




-माही युनूस, गेंदबाज

-------



एक्सपर्ट कमेंट्स

टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में जिस तरह से खेल रही है उसका विजेता होना तय लग रहा है क्योंकि इस समय गेंदबाजी और बल्लेबाजी का बहुत ही शानदार कॉम्बिनेशन है। ऑस्ट्रेलिया का मिडिल ऑर्डर का प्रदर्शन चिंता का विषय है और फाइनल मैच गुजरात में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है जहां का पिछले आठ मैच देखे जाए तो सात मैच रन का पीछा करते हुए टीम जीती है। फाइनल मैच में ड्यू फैक्टर भी अहम रोल निभा सकता है जिसकी वजह से रात को स्पिन गेंदबाजी करना आसान नहीं होगा और जहां तक उम्मीद है की जो टीम टॉस जीतेगी वह बॉलिंग करने का निर्णय लेगी और उम्मीद है फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक होगा।

-अवधेश यादव, स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित क्रिकेट छात्रावास के प्रशिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed