{"_id":"61fd7252fe246f14a55ed3e3","slug":"independent-candidate-filed-nomination-from-rudrapur-assembly-deoria-news-gkp4259061117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन रुद्रपुर से निर्दलीय प्रत्याशी ने दाखिल किया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन रुद्रपुर से निर्दलीय प्रत्याशी ने दाखिल किया पर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर से निर्दलीय प्रत्याशी ने दाखिल किया पर्चा
देवरिया। कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से वीर सेन सिंह यादव ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। जबकि जनपद की सातों विधानसभा सीटों से 58 लोगों ने 107 सेट में नामांकन पत्र खरीदा। डीएम व एसपी ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू होते ही सरगर्मी बढ़ गई है। नेता व समर्थकों ने प्रचार व संपर्क तेज कर दिया है। नामांकन के लिए सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अलग-अलग कक्षों में व्यवस्था की गई है। बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग की गई है और जाली भी लगाई गई है। डीएम कार्यालय के पीछे भी बल्ली लगाकर तथा एडीएम न्यायालय के समीप उत्तर तरफ टिन लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट के उत्तरी गेट से लोगों को पैदल आने-जाने की अनुमति दी गई है। जबकि, नामांकन के लिए दक्षिणी गेट से प्रवेश की अनुमति दी गई है। कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोनों गेट से लेकर पूरे परिसर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, सीआरओ अमृत लाल बिंद, एएसपी राजेश सोनकर, सीओ सिटी श्रीयेश त्रिपाठी आदि के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।
इन विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्चे लिए गए
देवरिया। विधानसभा चुनाव के नामांकन के पहले दिन बरहज विधानसभा क्षेत्र से नौ लोगों ने पर्चा लिया। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से नौ लोगों ने 18 सेट और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से नौ लोगों ने बीस सेट नामांकन पत्र खरीदा। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा से 12 लोगों ने 23 सेट, विधानसभा क्षेत्र देवरिया सदर से आठ लोगों ने 15 सेट, विधानसभा क्षेत्र भाटपाररानी से नौ लोगों ने 18 सेट तथा सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से दो लोगों ने चार सेट में नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन
वीरसेन के पास नकद समेत 11 लाख की संपत्ति
देवरिया। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले वीर सेन सिंह यादव की शैक्षिक योग्यता बीए, एलएलबी है। इनके पास नकदी समेत 11 लाख रुपये की संपत्ति है। इन्होंने संपत्ति ब्योरा में 25 हजार रुपये, चार भर सोना कीमत एक लाख 80 हजार रुपये तथा नौ लाख रुपये का एक वाहन दिया है। वाहन लोन पर है।