फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   increasing water level of sarayoo river

सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, बाढ़ की आशंका

Wed, 23 Jun 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
increasing water level of sarayoo river
सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, बाढ़ की आशंका
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी के जलस्तर के रफ्तार में नरमी आई है। पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की बढ़त दर्ज किया गया है। सरयू के खतरे के निशान से ऊपर बहने से बाढ़ जैसी संभावनाओं को लेकर तटवर्ती गांवों के लोग चिंतित हैं।
थाना घाट पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए मीटर गेज पर मंगलवार को सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से 45 सेमी ऊपर 66.95 पर बह रही है। जानकारों की मानें तो पिछले 24 घंटे में महज पांच सेमी की बढ़त दर्ज है। जलस्तर के बढ़त में आई नरमी के बाद भी खतरे जैसी संभावना ज्यों की त्यों बनी हुई है। नदी में उमड़ रहे सैलाब के कारण बाढ़ का पानी खेतों के रास्ते चारों ओर फैल रहा है। जबकि राप्ती नदी भी उफान पर है। कपरवार-रुद्रपुर मार्ग स्थित बिनवापुरी गांव के समीप पूर्व में हुए कटान के रास्ते नदी सड़क के करीब पहुंच गई है। नदी में आई बाढ़ के कारण भदिला प्रथम गांव मैरुंड हो गया है।
विज्ञापन

गांव में जाने के लिए सड़क मार्ग से आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन ने बाढ़ की संभावनाओं को लेकर बनाई गई 12 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। जबकि अधिकारी नाविकों और गोताखोरों के साथ बैठक कर हालात से निपटने के लिए तैयार रहने पर जोर दे रहे हैं। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि जलस्तर के बढ़त में गिरावट दर्ज की गई है। हालात से निपटने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed