फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Increased outbreak of fever, patients are unable to get complete medicines

बुखार का बढ़ा प्रकोप, मरीजों को नहीं मिल पा रहीं पूरी दवाएं

Tue, 15 Nov 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Increased outbreak of fever, patients are unable to get complete medicines
बुखार का बढ़ा प्रकोप, मरीजों को नहीं मिल पा रहीं पूरी दवाएं
विज्ञापन

देवरिया। मौसम के परिवर्तन ने जिले में बुखार रोगियों की संख्या बढ़ा दी है। इसी बीच जिला अस्पताल में कुछ दवाओं की कमी ने मरीजों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को पैरासिटामॉल तो आसानी से मिल जा रही है। लेकिन, गैस, दर्द और सुगर जैसी अन्य दवाओं के लिए उन्हें बाहर का रुख करना पड़ रहा है।
मौसम में परिवर्तन के कारण महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में संक्रामक रोगों के मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। ओपीडी में हर रोज एक हजार से 1200 तक मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के मरीज भी शामिल हैं। इन दिनों बुखार, सर्दी, जुकाम, सांस, शरीर दर्द, डेंगू, पेट दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। मेडिसिन विभाग में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। दवा काउंटर पर पहुंचने पर लोगों को पूरी दवा नहीं मिल रही है। अस्पताल में हर रोज तकरीबन पंद्रह हजार से अधिक गोलियां वितरित की जा रहीं हैं। इसके बाद भी कुछ दवाओं की कमी बनी हुई।
विज्ञापन

अस्पताल में जनपदीय औषधि वेयर हाउस से दवा की सप्लाई होती है। डिमांड भेजी जाती है, लेकिन उसके अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं कुछ दवाएं उपलब्ध ही नहीं हैं, जिससे दवाओं की किल्लत है। गैस की ओपरमाजोल गोली के अलावा कई जरूरी दवाएं तथा झटका सहित कई महत्वपूूर्ण इंजेक्शन मरीजों बाहर से खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज चार हजार गोली पैरासिटामॉल की खपत
अस्पताल में हर रोज तकरीबन 3500 चार हजार पैरासिटामॉल गोली, दो सौ फाइल सीरप, एंटीबायोटिक दो हजार, सीरप सौ फाइल, लीवोसीट्रिजीन तीन हजार, गैस की गोली पैंतीस सौ वितरित की जा रही है।
इन दवाओं की है कमी
- जनपदीय औषधि वेयर हाउस से आपूर्ति न होने के कारण अस्पताल में डाइक्लोफेनिक, एसिक्लोफेनिक, दर्द के लिए जेल ट्यूब, गैस की ओप्रामाजोल, झटका का इप्सोलीन इंजेक्शन, मेंटाल 20 प्रतिशत, आपरेशन व शुगर के मरीजों को चढ़ने वाला आरएल बोतल व कुछ अन्य दवाएं की कमी है।

मौसम के बदलने से अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। जिसकी वजह से दवाओं की खपत बढ़ गई है। ड्रग वेयर हाउस से मांग के अनुरूप आपूर्ति न होने से कुछ दवाओं की कमी है। अस्पताल में दवाएं उपलब्ध हैं, जिन दवाओं की कमी थी, उन्हें आरसी के जरिए मंगा लिया गया है। इस समय दवाओं की कमी नहीं है।
- डॉ. एचके मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed