{"_id":"60b91d278ebc3e00d551ec82","slug":"in-virtual-meeting-cm-commited-to-release-budget-deoria-news-gkp3967939176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम व राज्यपाल ने किया वर्चुअल संवाद, बोले- शहर की जलनिकासी के लिए जल्द मिलेगी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम व राज्यपाल ने किया वर्चुअल संवाद, बोले- शहर की जलनिकासी के लिए जल्द मिलेगी धनराशि
विज्ञापन

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कोविड संक्रमण को लेकर नगर में चल रही साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की जानकारी ली। साथ ही शहर को जल निकासी की समस्या से निजात के लिए 47 करोड़ की धनराशि शीघ्र अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया।
सीएम से संवाद में नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी नाला-नालियों की सफाई का कार्य 31 मई तक पूर्ण कर लिया गया है। मुख्य नालों की पुन: सफाई कराई जा रही है। चेयरमैन ने शहर के जल निकासी के लिए मंजूर की गई 47 करोड़ की धनराशि अबतक अवमुक्त नहीं होने की बात मुख्यमंत्री से बताई। जिसपर सीएम ने शीघ्र धनराशि अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया। नगर पालिका की ओर से संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे इंतजामों की सराहना की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह मौजूद रहे।