{"_id":"609ac0d78ebc3ee1c270a9df","slug":"in-pikup-accident-2-died-deoria-news-gkp394304981","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से पेड़ से भिड़ी पिकअप, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से पेड़ से भिड़ी पिकअप, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टायर फटने से पेड़ से भिड़ी पिकअप, दो की मौत
वाहन चालक गंभीर रूप से घायल, देसही देवरिया मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना/देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देसही देवरिया मार्ग पर मंगलवार की सुबह पिकअप का टायर फटने से अनियंत्रित होकर से पेड़ से भिड़ गया। इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के पॉकेट से मिले आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी। मरने वाले कुशीनगर और बिहार के निवासी हैं।
मंगलवार की भोर में पिकअप चालक असगर 24 वर्ष पुत्र सोबराती निवासी नेवाद परसौना थाना ऊंचा जनपद गोपालगंज देवरिया मंडी समिति में माल उतारने के बाद कुशीनगर जा रहा था। करीब सात बजे देसही देवरिया मार्ग पर डिघवा पौटवा गांव के पास पहुंचा था कि अचानक पिकअप का अगले पहिए का टायर फट गया। इससे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन पेड़ से तेज गति में भिड़ गया। इसमें सवार चालक असगर, गुड्डू शाह 23 वर्ष पुत्र मुख्तार निवासी लटवा मुरलीधर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर और साहिद अली 44 वर्ष पुत्र मुहम्मद रजा शाह निवासी अहीरौली दुबौली जनपद गोपालगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन में फंसे घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। इसमें साहिद और गुड्डू की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के पॉकेट से उनका आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी। दोपहर में परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त की। यह हादसे की खबर जब उनको घर पहुंची तो परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
वाहन के परखचे उड़े
रामपुर कारखाना। वाहन की गति तेज होने के कारण पेड़ से भिड़ने के बाद वाहन के परखचे उड़ गए। पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण तीनों घायल होकर काफी समय तक इसमें फंसे रहे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तीन को बाहर निकाला, इसके बाद एक की जान बच सकी लेकिन दो की मौत हो गई।