फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In Deoria, the school bus driver was beaten up by the bigots and the children were not spared.

Deoria News: स्कूली बस में बच्चे थे सवार, मनबढ़ों ने किया हमला- बचाने गए बच्चे-ड्राइवर व सहयोगी को भी पीटा

Sat, 14 Sep 2024 11:51 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 11:51 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को अपराह्न विद्यालय की छुट्टी के बाद नोनापार व समीपवर्ती गांवों के बच्चे बस में सवार होकर घर के लिए निकले। पयासी चौराहा के पहले बाइक सवार युवकों ने बस चालक से हॉर्न बजाकर साइड मांगा, लेकिन सकरा सड़क होने चलते चालक ने साइड नही दिया। इससे नाराज आरोपियों ने बस को भरौली चौराहे पर जबरन रोक दिया। इसके बाद बस  पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
In Deoria, the school bus driver was beaten up by the bigots and the children were not spared.
मारते पीटते मनबढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 स्कूल बस के चालक द्वारा साइड नही देने से नाराज मनबढ़ों ने बृहस्पतिवार को स्कूल बस पर लाठियों व डंडे से हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले चालक को पीटना शुरू किया फिर बीच-बचाव करने पहुंचे सहायक और बच्चों की भी जमकर पिटाई कर दी। शिकायत पर  पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची जहां चालक की स्थिति गम्भीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

विज्ञापन



स्कूल बस सलेमपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल से बच्चों को लेकर नोनापार गांव जा रही थी। प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों पर गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वही घटना के बाद से बस में सवार स्कूली बच्चे डरे हुए है। बच्चों की हालत देख नोनापार गांव के लोगों में आरोपियों के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन


भटनी के नोनापार व आसपास के अन्य गांवों के रहने वाले सैकड़ों छात्र सलेमपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ाई करने जाते है। परिजनों की मांग पर प्रधानाचार्य ने नोनापार से सलेमपुर स्थित स्कूल तक बस सेवा उपलब्ध कराई है। बृहस्पतिवार को अपराह्न विद्यालय की छुट्टी के बाद नोनापार व समीपवर्ती गांवों के बच्चे बस में सवार होकर घर के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पयासी चौराहा के पहले बाइक सवार युवकों ने बस चालक से हॉर्न बजाकर साइड मांगी, लेकिन सकरा सड़क होने चलते चालक ने साइड नही दिया। इससे नाराज आरोपियों ने बस को भरौली चौराहे पर जबरन रोक दिया। इसके बाद बस  पर हमला बोल दिया। चालक उमेश यादव को लाठी -डंडे से पीटना शुरू कर  दिया।

यह देख सहायक सोनू तिवारी व कुछ स्कूली बच्चे बचाव में खड़े हुए तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। चौराहे पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस  सभी घायलों लेकर सीएचसी पहुंची जहां चालक उमेश यादव की स्थिति गम्भीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया।

प्रधानाचार्य वीके शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने भरौली गांव निवासी पंकज मिश्र, अमित मिश्र, बभूसरा पयासी निवासी श्रीकिशुन सिंह व अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। चालक, सहायक और बच्चे नोनापार गांव के रहने वाले है। घटना के बाद से गांव में आरोपियों के प्रति काफी गुस्सा है।


प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि साइड नही देने पर बस चालक और युवकों में विवाद हुआ है। तीन नामजद व अज्ञात पर गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed