{"_id":"68de3110094228b0850b1c6e","slug":"in-deoria-an-innocent-child-was-playing-with-weapons-a-bullet-fired-and-he-was-injured-2025-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: असलहा के साथ खेल रह था मासूम, आचानक हुआ फायरिंग- कमर के ऊपर लगी गोली; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: असलहा के साथ खेल रह था मासूम, आचानक हुआ फायरिंग- कमर के ऊपर लगी गोली; हालत गंभीर
Thu, 02 Oct 2025 01:30 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:30 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव निवासी रोशन यादव के घर उनका भांजा भटनी थाना क्षेत्र के गुदरी टोला डेमूसा निवासी शिवांश यादव गोलू (5) वर्ष पुत्र रंजन यादव रहकर पढ़ाई करता है। बृहस्पतिवार की सुबह एक असलहा लेकर खेल रहा था। इसी बीच गोली चल गई और उसके कमर के ऊपर पेट में लग गया। गोली की आवाज सुन परिवार के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
घायल मासूम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
असलहा के साथ खेल रहे एक मासूम के कमर के ऊपर गोली लग गई। गोली की आवाज सुन मौके पर जब परिजनों ने पहुंचा तो खून से लतपथ देख दंग रह गए। आनन फानन में परिवार के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर सीओ मनोज कुमार, कोतवाल सुनील कुमार पटेल मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसको लेकर गांव में दहशत फैल गया। कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव निवासी रोशन यादव के घर उनका भांजा भटनी थाना क्षेत्र के गुदरी टोला डेमूसा निवासी शिवांश यादव गोलू (5) वर्ष पुत्र रंजन यादव रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह एक असलहा लेकर खेल रहा था। इसी बीच गोली चल गई और उसके कमर के ऊपर पेट में लग गया। गोली की आवाज सुन परिवार के लोग दौड़ पड़े। मासूम को खून से लतपथ देख सब लोग आवक हो गए। रोते बिलखते परिजनों ने शिवांश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया घटना की जानकारी होते ही मौके पर सीओ मनोज कुमार, कोतवाल सुनील कुमार पटेल, एसएसआई धर्मेंद्र मिश्रा पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया, लेकिन परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं मिला। ग्रामीणों के मुताबिक सब लोग मासूम को लेकर हॉस्पिटल गए हैं।
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके का निरीक्षण किया गया है। मासूम का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। अभी मामले की जांच की जा रही है, तहसीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।