{"_id":"62c876949f7914424227da78","slug":"in-accident-pickup-driver-died-deoria-news-gkp4430598113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लदी ट्रॉली में घुसी पिकअप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लदी ट्रॉली में घुसी पिकअप, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइप लदी ट्रॉली में घुसी पिकअप, चालक की मौत
देवरिया-कसया मार्ग पर हुआ हादसा, गैस कटर के जरिए पुलिस ने निकलवाया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर शुक्रवार की शाम को रघवापुर गांव के पास पाइप लदी ट्रॉली में एक अनियंत्रित पिकअप घुस गई। हादसे में पिकअप चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को गैस कटर के जरिए अलग करके शव बाहर निकलवाया। हादसे के कारण काफी समय तक आवागमन बाधित रहा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी सोनू (25) पुत्र डोमई पिकअप चालक थे। वह शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे। अभी वह देवरिया-कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रघवापुर नहर के पास पहुंचे थे कि वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित वाहन सामने से आ रही पाइप लदी ट्रॉली में जाकर घुस गया। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके परखचे उड़ गए और चालक पाइप में ही फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों वाहनों के बीच सड़क फंस जाने के चलते आवागमन बंद हो गया। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। गैस कटर से काटकर पिकअप चालक के शव को बाहर निकाला गया।