फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In a wedding ceremony in Deoria, 2 parties got into fight because fish was not cooked, the groom got injured

Deoria News: बरात में मछली नहीं बनी, घराती-बराती में हो गई मारपीट; दूल्हा भी हुआ घायल, शादी भी टूटी

Sat, 13 Jul 2024 10:21 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बघौचघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, बघौचघाट Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 10:21 AM IST
सार

आनंदनगर गांव के दिनेश शर्मा की पुत्री सुषमा की शादी बिहार के गोपालगंज जिला के भोरे थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा से तय थी। बृहस्पतिवार को बरात आई। द्वारपूजा और जयमाल कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसके बाद दूल्हे के कुछ मित्र रात दस बजे भोजन करने गए तो शाकाहारी खाना देख भड़क गए। दूल्हे के दोस्तों ने दूल्हे से कहा कि हम लोगों ने तिलक में मछली खिलाई थे, यहां पूड़ी-सब्ज़ी बनी है। यह हम लोगों की बेइज्जती है।

विज्ञापन
In a wedding ceremony in Deoria, 2 parties got into fight because fish was not cooked, the groom got injured
शादी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरा परिवार साल भर से बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा था। सबकुछ अच्छा अच्छा चल रहा था। पिता ने अपने सामर्थ्य से ज्यादा खर्च किया। लेकिन शादी में शाकाहारी भोजन बनवाना उनके जीवन में इतना बड़ा दुख लेकर आएगा उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन


दूल्हे के दोस्तों ने मछली खाने की ऐसी जिद पकड़ी कि बात मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें दूल्हा तक घायल हो गया और अंत में शादी ही टूट गई। मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंदनगर गांव का है। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आनंदनगर गांव के दिनेश शर्मा की पुत्री सुषमा की शादी बिहार के गोपालगंज जिला के भोरे थाना क्षेत्र के कुर्थिया गांव निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा से तय थी। बृहस्पतिवार को बरात आई। द्वारपूजा और जयमाल कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसके बाद दूल्हे के कुछ मित्र रात दस बजे भोजन करने गए तो शाकाहारी खाना देख भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

In a wedding ceremony in Deoria, 2 parties got into fight because fish was not cooked, the groom got injured
मछली( सांकेतिक) - फोटो : freepik
दूल्हे के दोस्तों ने दूल्हे से कहा कि हम लोगों ने तिलक में मछली खिलाई थे, यहां पूड़ी-सब्ज़ी बनी है। यह हम लोगों की बेइज्जती है। दोस्तों की बात सुन दूल्हा भी आवेश में आ गया और भोजन को लेकर अपशब्द बोलने लगा।

इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और कुछ ही देर में बात मारपीट तक पहुंच गई, जिसमें लड़की पक्ष के आशिक शर्मा, दिनेश शर्मा, मीरा देवी, प्रेम शर्मा, दिनेश शर्मा व प्रदीप शर्मा को गंभीर चोटें आईं। वहीं, दूल्हा अभिषेक समेत वर पक्ष से दो लोगों को चोट लगी।

मारपीट की सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई और दो गाड़ियों से भाग रहे बरातियों को गाड़ी सहित पकड़ कर थाने लाई। इस सारे बवाल के कारण बरात बिना शादी वापस चली गई। सुबह लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मारपीट हुई है। तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।

जयमाल के बाद शादी नहीं होने का जीवन भर रहेगा मलाल
द्वारपूजा के समय दूल्हे पर अक्षत फेंक कर स्वागत करने वाली दुल्हन सुषमा ने कभी नहीं सोना होगा कि जयमाल होने के बाद उसकी शादी नहीं होगी। सुषमा की शादी एक वर्ष पूर्व तय हो गई थी। सुषमा एक साल से अपनी शादी की तैयारी कर रही थी।

बरात आने तक सब ठीक था। सुषमा बहुत खुश थी। पर बरात में आए कुछ शराबियों ने उसके अरमानों पर पानी फेर दिया। बरात में शाकाहारी भोजन देखकर भड़क गए और मछली खाने की जिद पर अड़ गए, जो मारपीट का कारण बन गई और बरात बिना शादी के लौट गई। जिस मामूली कारण से सुषमा की शादी टूटी यह ताउम्र उसे सालता रहेगा। इस सारे घटनाक्रम से सुषमा के परिवारवाले भी काफी दुखी हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed