{"_id":"663a0b1fb71e772dbc0ae6d2","slug":"in-a-land-dispute-in-deoria-the-nephew-beat-his-uncle-to-death-2024-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन के विवाद में रिश्ते का कत्ल, भतीजे ने चाचा को पिट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन के विवाद में रिश्ते का कत्ल, भतीजे ने चाचा को पिट-पीटकर मार डाला
Tue, 07 May 2024 04:36 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 07 May 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया के पोखरभिण्डा टोले पर मंगलवार की सुबह ज़मीन के एक टुकड़े में रिश्ते का कत्ल कर दिया गया। ज़मीन के विवाद में दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा की भतीजे ने लाठी से सगे चाचा को इतना पीटा कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। सीओ सदर संजय रेड्डी ने मौके पर पहुंचकर जांच- पड़ताल की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
बंजरिया गांव के पोखरभिण्डा टोले के रहने वाले मुमताज खान (55) व इंताफ खान (53) पुत्रगण अहमद खाना के बीच कुछ दिनों से घर की पुश्तैनी ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को गांव के पंचों ने पंचायत कर विवाद में सुलह-समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब उसी ज़मीन के विवाद को लेकर दोनों पक्ष फिर से आपस में भिड़ गए। जिसमें इन्ताफ़ के बेटे नदीम ने सगे चाचा मुमताज को लाठी से पीटने लगा। घटना में चाचा मुमताज गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े।
जबकि उनकी पत्नी रैला खातून(50) को भी गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उनको जिला अस्पताल भेजवाया, जहां जाते समय रास्ते में मुमताज की मौत हो गई। पत्नी का पीएचसी बंजरिया पर इलाज कराया गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।