फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   improvement on covin portal became easy

कोविन पोर्टल पर त्रुटियों में सुधार करना हुआ आसान

Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
improvement on covin portal became easy
कोविन पोर्टल पर त्रुटियों में सुधार करना हुआ आसान
विज्ञापन

नाम, आयु, लिंग या मोबाइल नंबर जैसी गलतियां घर बैठे करें ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोविड टीकाकरण महाभियान के रूप में चल रहा है। अब तक जिले मेें करीब 36.68 लाख कोविड डोज लगाई जा चुकी है। टीकाकरण के दौरान कुछ त्रुटियां भी हुई हैं। इसके कारण लाभार्थियों को दिक्कतें आ रहीं हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए महकमे ने ठोस कदम उठाया है। अब कोविन पोर्टल पर त्रुटियों में सुधार करना आसान हो गया है। इस संबंध में मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अपर्णा उपाध्याय ने सूबे के सभी डीएम व सीएमओ को पत्र भेजा है।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोनारोधी टीकाकरण के समय वैक्सीनेटर या वेरिफायर द्वारा कोविन पोर्टल पर की जा रहीं, प्रविष्टियों में कुछ त्रुटियां जैसे- लाभार्थी के नाम, आयु, लिंग, फोटो पहचान पत्र में त्रुटियां, द्वितीय डोज लगने के बाद भी प्रथम डोज का ही प्रमाणपत्र प्राप्त होना, विदेश यात्रा के लिए प्रमाणपत्र पर पासपोर्ट का विवरण अंकित न होना, कोविन पोर्टल पर लॉग-इन किए जाने के लिए किसी अन्य के मोबाइल नंबर का उपयोग, कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों का मोबाइल नंबर गलत होना, कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों का अलग-अलग मोबाइल नंबर और पहचान पत्र से दो बार टीकाकरण की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने बताया कि मिशन निदेशक के पत्र में कोविन पोर्टल पर भरे गए त्रुटिपूर्ण जानकारियों में सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं । लाभार्थी द्वारा कोविन पोर्टल से जारी टीकाकरण प्रमाण पत्र में सुधार के लिए अनुरोध किया जा सकता है।
विज्ञापन

ये करना होगा
- इंटरनेट ब्राउजर पर cowin.gov.in टाइप करें। कोविन होम पेज पर ऊपरी ओर दाएं कोने पर register sign in ऑप्शन पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर वह मोबाइल नंबर अंकित करें, जिससे टीकाकरण कराया गया एवं प्राप्त छह अंकों के ओटीपी वेरीफाई कर आगे बढ़ें। अब लाभार्थी को अपनी प्रोफाइल और टीकाकरण की स्थिति दिखाई देगी। टीकाकरण प्रमाण पत्र में किसी भी त्रुटि के लिए ऊपर दाईं ‘‘Raise an issue ऑप्शन को क्लिक करें। सुधार के लिए छह अलग-अलग ऑप्शन उपलब्ध होंगे। टीकाकरण के बाद जारी प्रमाणपत्र में सुधार के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में नामित हैं। लाभार्थियों द्वारा प्रमाणपत्र में सुधार के लिए दिए गए प्रतिवेदन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के कोविन पोर्टल पर प्रदर्शित होंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा आवेदित सुधार को सत्यापित करते हुए pproved/Reject किया जाएगा। इसके बाद लाभार्थी अपना संशोधित प्रमाणपत्र पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण से डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार किया जा सकता है अनुरोध
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लाभार्थी द्वारा कोविन पोर्टल पर परिवर्तन के लिए अधिकतम दो बार अनुरोध किया जा सकता है। विशेष परिस्थिति में कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र में पुन: परिवर्तन के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed