फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Imitation: Preparation for action on the accused under Rasuka

नकल : आरोपितों पर रासुका के तहत कार्रवाई की तैयारी

Thu, 31 Mar 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Imitation: Preparation for action on the accused under Rasuka
नकल : आरोपितों पर रासुका के तहत कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

बरहज/देवरिया। पैना स्थित स्व. विंध्याचल शाह इंटर कॉलेज की बोर्ड परीक्षा की कॉपियां दूसरी जगह लिखते हुए पकड़े जाने के मामले में आरोपितों पर पुलिस और प्रशासन की ओर से रासुका की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
इस मामले के बाद से शिक्षा विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। बृहस्पतिवार को भी यहां डीआईओएस की मौजूदगी में परीक्षा संपन्न हुई। उधर प्रकरण के सभी आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है। फरार चल रहे 25 हजार के इनामी केंद्र व्यवस्थापक तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लग सके। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए अब यहां के स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी बदलने की कवायद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में इंटर के इतिहास विषय की परीक्षा में पैना स्थित केंद्र पर पांच छात्र अनुपस्थित रहे। डीआईओएस की देखरेख और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

पूरे दिन केंद्र पर अधिकारियों के आने-जाने का क्रम लगा रहा। बड़का गांव के प्रधान के घर पकड़ी गई बोर्ड परीक्षा की कॉपी, प्रवेश पत्र सहित अन्य सामग्रियों के मिलने के बाद से प्रशासन अब एक्शन में आ गया है। केंद्र व्यवस्थापक की तलाश में उसके रिश्तेदारों सहित अन्य परिचित जगहों पर पुलिस ने छापा मारा है। हालांकि, कहीं सुराग नहीं लग सका है। डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया इस केंद्र के स्टेटिक मजिस्ट्रेट को बदलने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि इस मामले में दर्ज मुकदमे के सभी आरोपितों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। इन सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

स्टेटिक मजिस्ट्रेट से चली पूछताछ
देवरिया। बृहस्पतिवार को बरहज थाना परिसर में अधिकारियों ने पैना के स्व. विंध्याचल शाह इंटर कॉलेज में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट धीरज गुप्त से घंटों पूछताछ की। थाना परिसर में दोपहर तक अधिकारी डटे हुए थे। एसडीएम ध्रुव शुक्ल, सीओ देव आनंद, इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, जांच पूर्ण होने तक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को बिना सूचना दिए कही जाने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed