फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ima on strike

हड़ताल पर रहे आईएमए के चिकित्सक, सौंपा ज्ञापन

Fri, 11 Dec 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
ima on strike
हड़ताल पर रहे आईएमए के चिकित्सक, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया। आयुर्वेद चिकित्सकों को सरकार की ओर से 39 तरह की सर्जरी की इजाजत दिए जाने के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सदस्य शुक्रवार को हड़ताल पर रहे और ओपीडी बंद रखा। सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया और मांगों से संबंधित चार सूत्रीय ज्ञापन एडीएम प्रशासन राकेश पटेल को सौंपा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सदस्य ओपीडी की सेवा बंद कर सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। चिकित्सकों ने कहा कि सरकार के निर्णय से चिकित्सा पद्धति आपस में मिक्स हो जाएगी, इससे चिकित्सा पद्धति की गुणवत्ता प्रभावित होगी। आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी करने की छूट देना नीट जैसी परीक्षा को महत्वहीन करना है। सर्जरी में छूट देना मार्डन चिकित्सा पद्धति में कई वर्षों की ट्रेनिंग शिक्षा व अनुभव की अनदेखी है, यह समाज के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की गई। इसके बाद संगठन के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र तिवारी, सचिव डॉ. अविनाश सिंह, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल के नेतृत्व में चिकित्सक कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. अनिरूद्ध सिंह, डॉ. वीके शर्मा, डॉ. सुबाष गुप्ता, डॉ. एजाज अहमद, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. नितेश राय, डॉ. आरपी शाही, डॉ. मो. आरिफ, डॉ. संतोष आनंद, डॉ. अविनाश चौरसिया, डॉ. एचसी अरोरा, डॉ.तौकीर आजम, डॉ. केएम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी के अधिकार का विरोध आत्मघाती: डा.वीवी तिवारी
सलेमपुर। प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के महामंत्री डॉ. वीवी तिवारी ने अपने कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आयुर्वेद चिकित्सकों को मिले सर्जरी के अधिकार का आईएमए विरोध कर रहा है। यह उसके लिए आत्मघाती सिद्ध होगा। एलोपैथी चिकित्सकों ने चिकित्सा सेवा को व्यवसाय बनाकर बदनाम कर दिया है, जिससे समाज में चिकित्सकों की नि:स्वार्थ सेवाभाव से मिले दूसरे भगवान का दर्जा आज कलंकित हो गया है। आयुर्वेद चिकित्सकों को कानून बनाकर विभिन्न रोगों में जनरल सर्जरी करने का अधिकार देकर चिकित्सा की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, आयुष मंत्री श्रीपद येशो नाईक सहित टीम को बधाई देते हुए कहा कि इससे लोगों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा उनके नजदीक ही मिलेगी। कहा कि आयुर्वेद मनीषियों के नि:स्वार्थ चिकित्सा सेवा के कारण ही समाज में चिकित्सकों को दूसरे भगवान का दर्जा मिला हुआ है। आयुष चिकित्सक विरासत को आज भी संजोए हुए है, लेकिन एलोपैथी चिकित्सकों के धनलोलुपता ने चिकित्सा सेवा को व्यवसाय और लापरवाह बनाकर रख दिया है, जिससे चिकित्सकों के कार्य को उपभोक्ता फोरम में कानून बनाकर ला दिया गया। यही नहीं एलोपैथी चिकित्सकों की चिकित्सा आम जनमानस की पहुंच से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आईएमए के बंद को देखते हुए एसोसिएशन के आयुर्वेद यूनानी चिकित्सक आज के दिन अपने क्लीनिक पर नि:शुल्क चिकित्सा सेवा देने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed