फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Illegal plating on agricultural land, the administration tightened its screws and then absconded

कृषि योग्य भूमि पर की अवैध प्लाटिंग, प्रशासन ने कसा शिकंजा तो हो गए फरार

Wed, 28 Sep 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Illegal plating on agricultural land, the administration tightened its screws and then absconded
देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर प्रापर्टी डीलर ने पुतवाया बोर्ड। - फोटो : DEORIA
कृषि योग्य भूमि पर की अवैध प्लाटिंग, प्रशासन ने कसा शिकंजा तो हो गए फरार
विज्ञापन

प्रशासन के सख्त रुख के बाद बोर्ड पर नाम मिटा रहे प्रापर्टी डीलर
देवरिया। शहर के पास के इलाकों में कृषि योग्य भूमि पर अवैध प्लाटिंग करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया तो इसकी भनक प्रापर्टी डीलरों को लग गई। कार्रवाई से बचने का तोड़ निकालने के लिए शहर से सटे अधिकांश प्रापर्टी डीलरों ने बोर्ड पर पेंट लगवाकर मिटवा दिया है, ताकि उनकी पहचान न हो सके।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सख्ती के बाद लेखपालों ने अपना गला फंसते देख अवैध प्लाटिंग करने वालों की सूची बनानी तेज कर दी है। अभी तक पांच प्रापर्टी डीलर चिह्नित किए गए हैं। इनका ब्योरा खंगाला जा रहा है। इनको नोटिस देकर जवाब तलब करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के पास के करीब पचास से अधिक गांवों में कृषि भूमि को टुकड़ों में विभाजित कर कॉलोनी बसाई जा रही है। करीब दो दशक से अधिक समय से खेती की जमीन बिना भू-उपयोग बदले आवासीय प्लाट काटने वाले पर कार्रवाई न होने से इस धंधे को पंख लगता गया और किसानों की भूमि कम दामों में खरीद-फरोख्त कर प्रापर्टी डीलर मालामाल होते गए। बिना नक्शा पास कराए ही कॉलोनियां बसने लगी। इस पर शिकंजा कसने के लिए जिलाधिकारी ने आठ सितंबर को नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र बोर्ड की बैठक कर अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर की अगुवाई में टीम का गठन किया गया है, जिसमें लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर नियोजक एवं वित्तीय मामलों के जानकार शामिल हैं।
मास्टर प्लान के जेई एके ओझा ने बताया कि अभी तक पांच लोगों की सूची बनाई गई है। बोर्ड पर पेंट लगाने से पहचान छिपाने का प्रयास शहर केे कई इलाकों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक दिक्कत तो उन जगहों पर हो रही है, जहां पर प्लाट काट दिए गए हैं और जलभराव हो गया है।
इन इलाकों में हो रही अवैध प्लाटिंग
शहर के पास के इलाके दानोपुर, परसिया अहीर, अगस्तपार, सोंदा, इजरही, सोनूघाट, परिसया भंडारी, पिपरा चंद्रभान, कठिनइया, कतरारी, खरजरवा, सकरापार, तिलई बेलवा, बरवा गोरस्थान, पंसरही, महुआनी, मेहड़ा पुरवा, हाटा मार्ग पर, गोरखपुर मार्ग, अमेठी, देवरिया खास, पिपरपाती, डुमरी, रघवापुर, बसडीला, सरैया, औरा चौरी, जटमलपुर, पिपराइच, भीमपुर सहित अन्य गांव है।

कोट
टीम ने अभी तक पांच अवैध प्लाटिंग करने वालों की सूची तैयार की है। इनके प्लाट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ध्वस्तीकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। सभी लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई है।
-सौरभ सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed