{"_id":"649dc57f57794a743c0e0488","slug":"ignoring-the-standard-road-construction-in-bhatni-protest-deoria-news-c-7-1-223742-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भटनी में मानक की अनदेखी कर हो रहा सड़क निर्माण, विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भटनी में मानक की अनदेखी कर हो रहा सड़क निर्माण, विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला की जगह बिहार की गिट्टी का हो रहा प्रयोग, अधिकारियों से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। शासन के सख्त रुख के बावजूद लोक निर्माण विभाग निर्माणाधीन सड़कों पर मानक की अनदेखी पर ध्यान नहीं दे रहा है। बृहस्पतिवार को 58 लाख रुपये की लागत से बन रही वैद्य मिश्रौली लिंक रोड को ग्रामीणों ने घटिया मटेरियल का प्रयोग करने का आरोप लगाकर विरोध किया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के ऐक्सियन, एई, जेई और क्षेत्रीय विधायक से की। शिकायत पर जिम्मेदारों ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। भटनी -खोरीबारी मार्ग से मिश्रौली दीक्षित होकर वैद्य मिश्रौली लिंक रोड का निर्माण हो रहा है। 58 लाख रुपये से बनने वाली इस सड़क में तीन सौ मीटर सीसी व 17 सौ मीटर पीसी रोड बनने हैं। पौने चार मीटर चौड़ा सड़क निर्माण में डाला की गिट्टी सहित मानक के अनुरूप काम होने हैं, लेकिन ठेकेदार गुणवत्ता से खिलवाड़ करने, इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि विभाग जब तक ठेकेदार पर शिकंजा कस कर मानकों के तहत निर्माण नहीं कराएगा, वह विरोध जारी रखेंगे। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर आरोप लगाया कि निर्माण के समय न गिट्टी के मानक का ध्यान रखा जा रहा है न मोरंग का। डामरीकरण के समय नाम मात्र की छोटी गिट्टी फैलाकर रोलर चलवाने से कुछ दिन बाद ही सड़क फिर से पुरानी दशा में आ जाएगी। काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह विभाग ने उक्त सड़क का निर्माण शुरू कराया तो उसमें अनदेखी होने लगी। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया, लोक निर्माण विभाग के ऐक्सियन, एई और जेई से शिकायत की है। एई पीपी सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। स्थलीय निरीक्षण कर इसकी जांच की जाएगी। गड़बड़ी पर कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी।