फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   If not run away, both the youths in the car would also have lost their lives.

नहीं भागते तो कार सवार दोनों युवकों की भी चली जाती जान

Mon, 18 Apr 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
If not run away, both the youths in the car would also have lost their lives.
नहीं भागते तो कार सवार दोनों युवकों की भी चली जाती जान
विज्ञापन

बैतालपुर। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर-पांडेयचक मार्ग स्थित बरारी प्रथम में रविवार की रात में बिजली के पोल में कार के टकराने के बाद ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आने से जान गवाने वाले हरिलाल राजभर के घर कोहराम मच गया। पिता भागीरथी को लकवा मारने के बाद पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी हरिलाल के कधे पर थी। बड़े भाई संतोष अपने परिवार के सदस्यों के साथ अलग रहते हैं।
संयोग रहा कि कार सवार दोनों युवक समय रहते वाहन से बाहर निकल कर भाग गए। उससे कार तो भले ही जल गई, लेकिन उनकी जान बच गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार का नंबर लखनऊ के महेश प्रताप के नाम से है। उसे लेकर रामपुर कारखाना के मदरापाली गांव निवासी रिश्तेदार के घर आए थे। घटना में आग की चपेट में आने से बाइक सवार हरिलाल (18) की झुलसने से मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार युवक पवन राजभर गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं अपने घर के बाहर बैठी महिला गुलाबी देवी पत्नी सुरेश गुप्ता भी झुलस गई। आग की लपट फैलते हुए बगल ही स्थित सुरेश गुप्ता के किराने की दुकान में जल गई। इसमें सुरेश गुप्ता के दुकान में रखा सामान राख हो गया।
विज्ञापन

घंटों तक मिलाते रहे एंबुलेंस और पुलिस हेल्पलाइन नंबर
बैतालपुर। बरारी प्रथम गांव के पास कार से पोल में टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर से लगी आग की जानकारी देने के ग्रामीण एक घंटे तक एंबुलेंस, विद्युत निगम, पुलिस विभाग और अग्नि शमन के टोल फ्री नंबरों को मिलाते रहे, लेकिन नंबर नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed