{"_id":"5e1615ed8ebc3e879f4a9cb7","slug":"idol-theft-deoria-news-gkp3364562100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने उड़ाई अष्ठधातु की तीन मुर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने उड़ाई अष्ठधातु की तीन मुर्तियां
विज्ञापन
नगवा के ठाकुर मंदिर में मुर्ति चोरी की घटना से दुखी गांव वालें
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवा मंदिर से तीन मूर्तियां चोरी
अष्ठधातु की थी तीनों मूर्तियां, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/एकौना। नगवा गांव के ठाकुरद्वारा मंदिर से चोरों ने भगवान की बेशकीमती मूर्तियां चुरा ले गए। घटना को लेकर गांव वालों में नाराजगी है। उन्होंने मूर्ति बरामद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एकौना पुलिस मंदिर के पुजारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। नगवा गांव के बलदेव बैरागी ने करीब 400 साल पहले गांव में ठाकुरद्वारा बनाकर राम लक्ष्मण, सीता और भगवान कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति स्थापित कराई थी। ठाकुर मंदिर के पुजारी रामअनुज शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ठाकुरजी का भोग लगाकर रात करीब आठ बजे मंदिर बंद कर घर चले गए। मंदिर में अष्ठधातु की डेढ़ फीट की राम, लक्ष्मण, सीता और कृष्ण की चार प्राचीन मूर्तियां स्थापित की गई हैं। मंगलवार की देर रात चोरों ने मंदिर का कपाट तोड़कर लक्ष्मण, सीता और कृष्ण की मूर्ति उठा ले गए। उन्होंने भगवान राम की मूर्ति को छोड़ दिया। सुबह मंदिर खोलने पर चोरी की बात पता चली। उन्होंने गांव के लोगों को चोरी की सूचना दी। गांववालों ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी। मामले की जांच करी पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव प्रधान बलवंत राव, रमापति शुक्ल, ऋषिकेश दुबे, सतीश शुक्ल, मनोज राव आदि आंदोलन की चेतावनी दी। इस बाबत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा की चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।