फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   id hack

जेल में बंद प्रधानाचार्य की फेसबुक आईडी हैक कर मांगी रकम

Sun, 26 Apr 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
id hack
जेल में बंद प्रधानाचार्य की फेसबुक आईडी हैक कर मांगी रकम
विज्ञापन

एसओ बोले, मामले में जांच की जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
घांटीबाजार(देवरिया)। साइबर ठगों द्वारा जालसाजी का नया तरीका सामने आया है। मामला भटनी क्षेत्र से जुड़ा। जेल में बंद प्रधानाचार्य की फेसबुक आईडी हैक कर रिश्तेदारों से रकम मांगी गई है।
भटनी के रायपुरा गांव निवासी अशोक कुमार राय श्रीपति बाबू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं। वर्तमान में वे नकल कराने के मामले में देवरिया जिला जेल में बंद हैं। उनकी फेसबुक आईडी जालसाजों ने हैक कर उनके करीबियों से सहयोग के नाम पर रकम मांगने लगे। करीबियों द्वारा फोन से जब प्रधानाचार्य के परिजनों को यह बात बताई तो घर के लोगों ने इससे इन्कार कर दिया कि वह किसी से रकम मांग नहीं कैसे कर सकते। घरवालों के अनुसार, अशोक कुमार का एक मोबाइल फोन गुम हो चुका है। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। उन्होंने दूसरा नंबर लेकर फेसबुक आईडी बनाई है। यह किसी जालसाज का काम है जो उन्हें बदनाम करना चाहता है।
विज्ञापन

वहीं दो दिन पूर्व घांटी निवासी अनिरुद्ध वर्मा ने जालसाज को गूगल पे से तीन हजार रुपये दे दिए। प्रधानाचार्य के परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि जानकारी मिली है इस मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed