{"_id":"6125373f8ebc3e7a274b8741","slug":"hygene-kit-distributed-among-female-quaidi-in-jail-deoria-news-gkp406635473","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बंदियों-कैदियों को दी हाइजीन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बंदियों-कैदियों को दी हाइजीन किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला बंदियों-कैदियों को दी हाइजीन किट
देवरिया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से मंगलवार को कारागार में महिला बंदियों और कैदियों को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, एसपी श्रीपति मिश्र और सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही ने 125 हाइजीन किट वितरित की। डीएम और एसपी ने महिला बंदियों के बच्चों को चॉकलेट, टॉफी दी तो वह खुशी से झूम उठे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता मानवीय स्वाभाविक क्रिया है। जिससे हमारा शरीर, दिमाग, कपड़े, घर, आसपास और कार्यक्षेत्र साफ और शुद्ध रहता है। हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिये साफ-सफाई बेहद जरूरी है। अपने आसपास के क्षेत्रों और पर्यावरण की सफाई सामाजिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने स्वच्छता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता से ही समृद्धि और खुशहाली आती है। जैसे हम अपने घरों में सफाई करते हैं व स्वच्छ बनाए रखते हैं, उसी प्रकार शहर भी हमारा है। इसको भी साफ-सुथरा और स्वच्छ रखना हमारा दायित्व है। शहर स्वच्छ होगा तो हम बीमारियों से दूर रहेंगे व स्वस्थ रहेंगे। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी यूपी के राज्य शाखा के उपसभापति तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के सचिव अखिलेंद्र शाही ने बताया कि स्वच्छ जीवन के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोग मुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस दौरान जेलर राजकुमार, डिप्टी जेलर कौशल कुमार दीक्षित, वंदना त्रिपाठी, वालंटियर्स नवनीत अग्रवाल, उपेंद्र यादव, ऋषिकांत मणि त्रिपाठी, अनिल तिवारी, शत्रुघ्न यादव तथा रविन्द्र उपस्थित रहे।