फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband tried to kill himself by consuming poison in the family court

पति ने की परिवार न्यायालय में जहर खाकर जान देने की कोशिश

Wed, 12 Oct 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Husband tried to kill himself by consuming poison in the family court
पति ने की परिवार न्यायालय में जहर खाकर जान देने की कोशिश
विज्ञापन

देवरिया। पत्नी से विवाद के मुकदमे की तारीख पर आए पति शाह आलम ने मंगलवार की सुबह परिवार न्यायालय में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जहर खाने से अचेत होकर गिरे शाह आलम को अधिवक्ताओं के सहयोग से पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, जहां हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानबेला निवासी शाह आलम (40) पुत्र मोहम्मद जकी की शादी रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मोहन मुंडेरा गांव निवासी नासरीन पुत्री स्व. हफीज से वर्ष 2009 में हुई थी। शादी के करीब चार साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार पैदा हो गई।
विज्ञापन

इसके कारण 2013 से पति और पत्नी अलग- अलग रहने लगे थे। मामला परिवार न्यायालय में चल रहा था। मंगलवार को मुकदमे की तारीख थी, जिसके कारण शाह आलम परिवार न्यायालय में आया था। जहां चुपके से उसने जहर खा लिया। कुछ समय बाद बैठने के दौरान वह अचेत हो गया। बगल में मौजूद पिता की नजर पुत्र पर गई तो वह अवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह आसपास के लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed