{"_id":"660066177984bc9b9c0f55e5","slug":"husband-reached-home-after-3-years-deoria-news-c-208-1-deo1004-122110-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन साल बाद सुहाग को पाकर पत्नी की डबडबा गई आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन साल बाद सुहाग को पाकर पत्नी की डबडबा गई आंखें
Sun, 24 Mar 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को दवा इलाज के लिए पत्नी उसे ले गई। रांची रेलवे स्टेशन से तीन साल पहले वह व्यक्ति रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। रविवार को दोपहर में नेपाल के डॉक्टर के साथ पहुंचे पति को देखकर पत्नी समेत परिवार के लोगों की आंखें भर आईं।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी विजयमल चौहान (40) पुत्र कुश की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इलाज के लिए उनकी पत्नी लीलावती तीन साल पहले रांची ले गई। जहां रांची रेलवे स्टेशन से वह अचानक गायब हो गए। पत्नी काफी खोजबीन की, जब तीन दिन तक पता नहीं चला तो हार थक कर परिवार वालों की सूचना दी। परिवार के अन्य लोग भी उसको ढूंढने के लिए रांची पहुंच गए, लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।
अचानक रविवार की दोपहर में नेपाल के डॉक्टरों की टीम के साथ जब लापता पति अपने घर पहुंचा तो सुहाग को देखकर पत्नी की आंखें भर आईं। बच्चे पिता से लिपटकर रोने लगे।
विज्ञापन
जब घर वालों ने नेपाल से आई डॉक्टरों की टीम से बात की तो उन लोगों ने बताया कि हम लोगों को यह युवक तीन साल पहले काठमांडू में विक्षिप्त अवस्था में मिला था। हम लोग ले जाकर ट्रस्ट के माध्यम से इसका इलाज किए। ठीक होने पर अपना नाम, गांव का पता बताया तो हम लोग इसको लेकर घर तक आ गए। परिवार वालों ने डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद दिया। इसके बाद टीम नेपाल लौट गई।