{"_id":"5fea1d218ebc3e3b6a7482d6","slug":"husband-hanged-after-dispute-with-wife-deoria-news-gkp3787006111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी
देवरिया। सदर कोतवाली के घटैलागाजी में रविवार शाम पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।
घटैलागाजी निवासी पंकज (26) पुत्र स्व. बाबूलाल रविवार शाम महुआनी चौराहे से घर पहुंचा। इसके बाद किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। मां बीच-बचाव कर मामला शांत कराने पहुंची तो युवक उनसे भी उलझ गया। इसके बाद गुस्से में वह कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। पंकज छत में लगे पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर खुदकशी कर लिया। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य दरवाजा खोलने के लिए खटखटाए तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजन परेशान हो गए और दरवाजा तोड़ कर अंदर गए तो पंकज फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।