फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Husband died due to brick kiln wall collapse in deoria

देवरिया में हादसा: ईट-भट्ठे की दीवार गिरने से पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Wed, 31 May 2023 02:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 May 2023 02:25 PM IST
सार

दीवार गिरने से ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूर दबे हुए साथी को बाहर निकालने लगे। इसकी सूचना भट्ठा मालिक समेत अन्य लोगों को दी। सभी लोग मौके पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

विज्ञापन
Husband died due to brick kiln wall collapse in deoria
देवरिया में हादसा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में गौरी बाजार थाना क्षेत्र में ईट भट्ठे की दीवार अचानक गिर गई। जिसके चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। वही मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। इसके साथ ही कुछ अन्य मजदूरों को हल्की चोट आईं।
विज्ञापन


गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लेड़हा गांव स्थित ईट भट्ठा है। ईट-भट्ठे पर दर्जनों की संख्या में मजदूर कार्य करते हैं। प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह भी मजदूर ईट-भट्ठे से ईंट निकाल रहे थे। इसी बीच अचानक चिमनी की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके नीचे कई मजदूर दब गए।
विज्ञापन


दीवार गिरने से ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूर दबे हुए साथी को बाहर निकालने लगे। इसकी सूचना भट्ठा मालिक समेत अन्य लोगों को दी। सभी लोग मौके पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार व उनकी पत्नी की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथी मजदूर दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राजकुमार (42) पुत्र लाल निवासी कोरबा छत्तीसगढ़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं कत्था (40) पत्नी राजकुमार की स्थिति गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची गौरी बाजार पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed