फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   husband alleged on wife to beat son

Deoria News: पति ने पत्नी पर बेटे पर हमले का लगाया आरोप

Sat, 24 Feb 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
husband alleged on wife to beat son
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस बोली-पति-पत्नी के बीच चलता है विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो साल पहले एक पति और पत्नी एक-दूसरे से अलग हो गए। हालांकि, बेटे को मां ने पिता का खून बताकर उनके पास छोड़ दिया।
पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को सोनूघाट में हमारे बेटे पर उसकी मां के आशिक ने हमला कराकर सिर फोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चलता है। मां का कहना है कि बेटे को चोट लगने की सूचना पर उसे देखने पहुंची थी तो मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी क्षेत्र के एक गांव की युवती से तकरीबन नौ साल पहले हुई। इसी बीच इन दोनों के बीच एक लड़का हुआ। इस समय लड़के की उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है। पिता का आरोप है कि विदेश रहने के बाद जब मैं घर आया तो पत्नी दो साल पहले मुझे छोड़कर रुद्रपुर के एक शख्स के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जाते समय मेरा खून कहकर बेटे को मेरे पास छोड़ दिया। बृहस्पतिवार की शाम को जब मैं बेटे के साथ सोनूघाट बाजार गया। उसी समय बेटे पर उसकी मां ने हमला करा दिया। इससे बेटे का सिर फूट गया है।

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा है। महिला ने बताया है कि बेटे को चोट लगने की खबर मिलने पर उसे देखने जा रही थी। तभी बेटा सोनूघाट दिखाई दिया। मारपीट नहीं हुई है। उधर, पति ने पत्नी से बेटे के जान माल की सुरक्षा करने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला सदर कोतवाली का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed