फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hungama in nagar palika board meeting

लिपिक ने सभासद पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
hungama in nagar palika board meeting
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा करते सभासद।संवाद - फोटो : DEORIA
लिपिक ने सभासद पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन

ईओ बोले : लिपिक ने किया कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन
लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े सभासदों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास प्रस्तावों पर चर्चा के लिए बुलाई गई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में एक लिपिक के बयान से हंगामा खड़ा हो गया। सवालों में घिरे लिपिक ने सभासद पर रुपये लेने का आरोप लगा दिया। इसके बाद अन्य सभासद आग बबूला हो गए। लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। अध्यक्ष अलका सिंह ने किसी तरह मामले को शांत कराया। ईओ रोहित सिंह ने कहा कि लिपिक ने कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन किया है। आरोपों की जांच कराई जाएगी।
नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में हुई। गत बैठक की पुष्टि के दौरान वार्ड नंबर आठ के सभासद अजय सिंह ने जीएसटी भुगतान में देरी पर लगी पेनाल्टी के संबंध में हुई कार्रवाई पर जवाब मांगा। यह मुद्दा 30 जून की बोर्ड बैठक में दिनेश शुक्ला ने उठाया था। इसमें जीएसटी का समय से भुगतान नहीं होने पर नगर पालिका पर लगी करीब 60 हजार रुपये की पेनाल्टी को देखते हुए दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। सभासद अजय सिंह ने इस संबंध में लिपिक राकेश गौड़ को अपनी बात कहने को कहा। जिसपर लिपिक ने चकियवां के सभासद दिनेश शुक्ला पर गंभीर आरोप लगा दिया। वार्ड नंबर 17 के सभासद आशुतोष तिवारी, मनोनीत सभासद वीरेंद्र सिंह, सेराज अहमद ने सड़क व नाली का मुद्दा उठाया। आशुतोष तिवारी ने कहा कि मोहल्लों में बेहद कम लागत वाले छोटे-छोटे कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। वार्ड नंबर चार के सभासद अमित मिश्रा ने कहा कि जिन कार्यों का एस्टीमेट एक साल पहले बनाया गया वे आज तक नहीं हो पाए। इस दौरान अजय कुमार गुप्ता, अनूप कुमार पांडेय, आशीष गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, नित्यानंद पांडेय, श्यामसुंदर कन्नौजिया, मुन्ना राय आदि मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में मौजूद सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी थोड़ी देर के लिए शरीक हुए। उन्होंने सदन को शासन स्तर से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि मैं रोजाना सभासदों के साथ एक वार्ड का निरीक्षण करूंगा।
विज्ञापन

ये प्रस्ताव हुए पास
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कुल 11 बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सफाई उपकरण क्रय करने, आगामी शीतलहर को देखते हुए नगर क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था के लकड़ी क्रय करने की स्वीकृति, इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॅालेज के वैज्ञानिक एवं वाणिज्यिक वर्ग के आवश्यक कक्षों के निर्माण, दशहरा पर्व के अवसर पर जनसूचना केंद्र की स्थापना पर पड़े व्ययभार की स्वीकृति, आगामी छठ पर्व पर घाटों पर सूचना केंद्र बनाने, सीसीटीवी कैमरा लगवाने, चाय पानी की व्यवस्था पर पड़ने वाले व्ययभार की स्वीकृति, आगामी शीतलहर में रैन बसेरा बनाने के लिए व्ययभार की स्वीकृति, नगर क्षेत्र में कराए जाने वाले निर्माण कार्यों के व्ययभार की स्वीकृति व स्लेज फार्म में सड़क किनारे प्रस्तावित दुकान के लिए पालिका साइट प्लान व नियमावली के अनुसार आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed