{"_id":"66105728061bd883bb0df827","slug":"human-chain-in-bhaluani-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-122798-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भलुअनी से गड़ेर तक बनाई गई मानव शृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भलुअनी से गड़ेर तक बनाई गई मानव शृंखला
Sat, 06 Apr 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
अधिकारियों ने मशाल जुलूस निकाल लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी कस्बा स्थित गांधी चौक से गड़ेर चौराहे तक शुक्रवार को मानव शृंखला बनाई गई। अधिकारियों ने मशाल जुलूस निकालकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा और एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव शृंखला बनाई गई। भलुअनी के गांधी चौक से देवरिया मार्ग पर करीब एक किलोमीटर, जबकि गड़ेर चौराहे पर लोग एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। डीएम ने मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के लिए एक जून को होने वाले मतदान में प्रतिभाग करने का संदेश दिया।
डीएम और एसपी ने पिपरडाढ़ी, सोनखरिका, परसियां अजमेर, तेनुआ चौबे, खजुरी भट्ट, टेकुआं, कुईंया, बढ़या फुलवरिया आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मौके पर तहसीलदार अरुण कुमार, बीडीओ तारकेश्वर तिवारी, शांति देवी, बीईओ बरहज, सूरज गुप्त, सीओ आदित्य कुमार गौतम, ईओ निरुपमा प्रताप, अधिशासी अधिकारी भलुअनी, इंस्पेक्टर बरहज राहुल कुमार सिंह, अर्चना सिंह, दिनेश पाठक, नवनीत सिंह, अशोक कुमार, परमिल पांडेय, ओमकार सोनकर, मदनमोहन पाठक, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।