फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hridayanand, President of Chitragupta Sabha

Deoria News: चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष हृदयानंद, महामंत्री बने चंद्रप्रकाश

Sun, 19 Nov 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 19 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Hridayanand, President of Chitragupta Sabha
कार्यक्रम में शामिल लोग।
देवरिया। शहर के रामलीला मैदान परिसर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में समारोह पूर्वक चित्रांश समाज के मेधावियों व बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। भजन संध्या के बीच नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष हृदयानंद श्रीवास्तव एवं महामंत्री चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इसके पूर्व मंदिर परिसर में श्री चित्रगुप्त सभा की ओर से भगवान चित्रगुप्त की आराधना विधि विधान से की गई। मौके पर सम्मानित होने बुजुर्गों में सत्यदेव लाल श्रीवास्तव, पारस नाथ, कुंज बिहारी लाल, केएन श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव शामिल रहे। मेधावी विद्यार्थियों में इंटर से यशस्वी श्रीवास्तव 94 प्रतिशत एवं हाईस्कूल से अतुल्या श्रीवास्तव 97 प्रतिशत, दिव्यांशी 72.6 व आस्था 83.4, रमन श्रीवास्तव 96 प्रतिशत शामिल रहे। प्रधानमंत्री रिसर्च योजना के लिए चयनित जिले पल्लवी गौड़ को विशेष सम्मान दिया गया। इसके पूर्व संस्था के अध्यक्ष अखिलेश्वर श्रीवास्तव की देखरेख में चित्रांश समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान चित्रगुप्त की विधि विधान से पूजन अर्चना की। पूजन के दौरान भगवान चित्रगुप्त के समक्ष दीप प्रज्वलन व उन्हें अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर चित्रांश समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से इसमें उत्साह संग हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी चित्रांशों ने पूजा प्रपत्र लिखकर भगवान के श्री चरणों में समर्पित कर पाठ किया। मौके पर चित्रांशों ने कलम दवात को भी पूजा। शाम को गायक अमित रंजन ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से जयकारे लगवाए। अंत में सर्वसम्मति से आमसभा की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मत से वर्ष 2024 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश्वर श्रीवास्तव को सभा का संरक्षक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता शशांक मणि ने चित्रांशों को एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उपाध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ.डीके श्रीवास्तव, हरिशंकर श्रीवास्तव, आशुतोष उर्फ समीर श्रीवास्तव, गजेंद्र श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, धनेश श्रीवास्तव, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, राजन कुमार श्रीवास्तव, डॉ. केके श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed