{"_id":"61bcc92a8a1e3016547be57c","slug":"house-of-gangster-siezed-deoria-news-gkp42025373","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच गैंगस्टर आकाश सिंह के घर की हुई कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच गैंगस्टर आकाश सिंह के घर की हुई कुर्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगामे के बीच गैंगस्टर आकाश सिंह के घर की हुई कुर्की
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के रामनाथ देवरिया निवासी आकाश सिंह के घर की शुक्रवार को प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने कुर्की की। टीम को घर खाली कराने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। अभियुक्त के छोटे भाई ने हंगामा किया। छत से शीशे लगा मेज ही पुलिस कर्मियों पर फेंक दिया। यह संयोग रहा कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। एसडीएम सदर की देखरेख में चली कुर्की के दौरान मोहल्ले के लोगों की भीड़ रही।
दोपहर डेढ़ बजे पुलिस एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम रामनाथ देवरिया मोहल्ले में पहुंच गई और आने-जाने वाले रास्ते को बंद करा दिया। टीम ने घर के किराएदारों को तथा बगल में ही बन रहे निर्माणाधीन मकान के सामान को भी बाहर निकलवा दिया। इसके बाद मकान पर नोटिस चस्पा कर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बीच पहली मंजिल पर मौजूद अभियुक्त के छोटे भाई अजिताभ सिंह उर्फ सिंकू ने पुलिस टीम एवं घर के सामने मौजूद लोगों पर शीशा लगा मेज एवं गमला फेंक दिया। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। मोहल्लेवासियों ने बताया कि उक्त युवक मानसिक दिव्यांग है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने अंदर दरवाजा तोड़कर उसे हिरासत में ले लिया और कुछ देर बाद उसे लेकर कोतवाली चले गए। एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश सिंह रामनाथ देवरिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट देवरिया न्यायालय के आदेश पर अपराध से अर्जित धन से अपने पिता आनंद सिंह के नाम पर निर्मित मकान को कुर्क किया गया। टीम में सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, तहसीलदार आनंद नायक, इंस्पेक्टर अनुज सिंह आदि शामिल रहे।