{"_id":"6373cd827bd594576766566d","slug":"hostel-players-will-show-their-strength-in-the-state-invitational-volleyball-championship-deoria-news-gkp457511790","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आमंत्रण वालीबॉल चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे छात्रावास के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आमंत्रण वालीबॉल चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे छात्रावास के खिलाड़ी
विज्ञापन
कुशीनगर में आयोजित होने वाले राज्य आमंत्रण वालीबाल चैंपियनशिप के लिए तैयारी में जुटी देवरिया छा
- फोटो : DEORIA
राज्य आमंत्रण वालीबॉल चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे छात्रावास के खिलाड़ी
देवरिया। कुशीनगर जनपद के नेहरू इंटर कॉलेज में 18 से 20 नवंबर तक राज्य आमंत्रण वालीबॉल चैंपियनशिप आयोजित होने जा रही है। इसमें देवरिया छात्रावास की 11 सदस्यीय टीम भी हिस्सा लेगी। टीम इस स्टेट चैंपियनशिप की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है।
देवरिया छात्रावास टीम में जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उसमें आनंद मिश्रा, कौशलेंद्र त्रिपाठी, वसीम सैफी, अमृत राज यादव, मो.अयान, आदित्य गुप्ता, मो.सलमान, मो.आसिफ, अनुराग सिंह, आबिद कमालुद्दीन, निखिल यादव, सतीश वर्मा शामिल हैं।
सभी खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक की देखरेख में स्टेट चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं। प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि कुशीनगर में होने वाली स्टेट वालीबॉल चैंपियनशिप में देवरिया छात्रावास की टीम दमदारी से हिस्सा लेगी। सभी खिलाड़ी इसकी तैयारियां में जोर-शोर से लगे हुए हैं। हाल ही में मऊ में आयोजित सीनियर स्टेट वालीबॉल चैंपियनशिप में भी देवरिया छात्रावास ने भाग लिया था। टीम इसमें क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। यहां का अनुभव भी वहां काम आएगा और टीम के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उम्मीद है कि टीम कप जीतकर लौटेगी।