{"_id":"613cf4fc8ebc3e3ebf369cc7","slug":"hospital-seal-in-irregularity-deoria-news-gkp40880915","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी चल रहा अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी चल रहा अस्पताल सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी चल रहा अस्पताल सील
देवरिया। जनपद में अवैध अस्पतालों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में राय कमलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, एमपी तिवारी, सरोज तिवारी शनिवार को सलेमपुर पहुंचे। टीम सलेमपुर के सोहनाग रोड स्थित तान्या हास्पिटल पहुंची। हास्पिटल का लाइसेंस निरस्त है और वह चल रहा था। टीम ने हास्पिटल को सील कर दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद टीम देवरिया रोड स्थित शिवांश हास्पिटल पहुंची। सूचना मिली थी कि हास्पिटल का पंजीकरण नहीं है। मरीजों की भीड़ है, आपरेशन हो रहा है, लेकिन टीम के पहुंचने पर आपरेशन नहीं हो रहा था। पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था और पंजीकरण भी मिला। इस संबंध में एसीएमओ ने बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत पर निरीक्षण किया गया। एक हास्पिटल को सील किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी जगह खामी नहीं मिली।