फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Honor manhandled, peon suspended

साहब से बदसलूकी, चपरासी निलंबित

Tue, 22 Dec 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 22 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

नशे में धुत चपरासी को अपने अमीन से उलझना और एसडीएम के साथ बदसलूकी करना महंगा पड़ा। चपरासी के इस कार्यशैली से नाराज एसडीएम ने इसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

तहसील में अमीन पद पर अंजनी कुमार श्रीवास्तव कार्यरत है। इनके साथ चपरासी चंद्रमा प्रकाश मिश्र ड्यूटी करते है। 

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10 बजे चंद्रमा प्रकाश मिश्र शराब के नशे में धुत होकर तहसील पहुंचे और अमीन कार्यालय में बैठकर कर्मचारियों को अपशब्द बोलने लगे, कार्यालय में आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। 

दोपहर में अमीन अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया तो उससे नशेड़ी उनसे चपरासी उलझ गया। इससे कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। 

लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ने अमीन और चपरासी को अपने कार्यालय में बुलवाया। चपरासी एसडीएम के सामने भी उल्टा सीधा बोलते हुए बदसलूकी करने लगा। 

यह देख एसडीएम के भौवें तन गई और उन्होंने कर्मचारियों के साथ नशेड़ी चपरासी को सीएचसी भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया और तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया। 

इस बाबत एसडीएम जयप्रकाश ने बताया कि शराब के नशे में चपरासी अमीन से उलझ गया और तहसील में हुड़दंग मचा रहा था। पूर्व में भी वह ऐसा कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed