{"_id":"665254e3206eda81b40e1a13","slug":"homegaurd-body-found-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-126513-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कब्रिस्तान के पास मिला होमगार्ड का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कब्रिस्तान के पास मिला होमगार्ड का शव
Sun, 26 May 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 26 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
राजकीय बाल सुधार गृह में सुरक्षा गार्ड में थी ड्यूटी, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। घर से ड्यूटी पर गए होमगार्ड का अगले दिन सोहनीपार कब्रिस्तान के पास शव मिला। गार्ड की तैनाती राजकीय बाल सुधार गृह में सुरक्षा गार्ड के रूप में थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 13 बरियारपुर खास मोहल्ला निवासी दिलीप गिरी (32) होमगार्ड थे। इन दिनों उनकी तैनाती राजकीय बाल सुधार गृह में सुरक्षा गार्ड के रूप में थी। शुक्रवार को वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे वर्दी पहनकर कलक्ट्रेट ड्यूटी के लिए निकले। देर शाम को परिजनों को चिंता सताने लगी। घर वालों ने कलक्ट्रेट आदि जगहों पर पूरी रात खोजबीन की लेकिन गार्ड का कहीं पता नहीं चल सका। अगले दिन शनिवार सुबह लोगों ने बरियारपुर थाना क्षेत्र के सोहनीपार कब्रिस्तान के पास एक शव देखा। पूछताछ में शव की पहचान बरियारपुर खास निवासी होमगार्ड दिलीप गिरी के रूप में हुई। तभी परिजनों ने भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कर दी। भाई मनोज गिरी ने थाने में तहरीर देकर इसे साजिश बताते हुए मामले की जांच करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
दिलीप की पत्नी प्रियंका और दोनों बच्चों प्रांजल (7) और चीकू (5) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि होमगार्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि सोहनीपार कब्रिस्तान के पास गार्ड का शव मिला है। मौत की वजह जानने को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।