{"_id":"6a4c014c0ac0cc757203ccab","slug":"home-invasion-five-injured-deoria-news-c-208-1-deo1036-186283-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर में घुसकर मारपीट, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर में घुसकर मारपीट, पांच लोग घायल
Tue, 07 Jul 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के सेमरी मुसहरी टोला में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने बघौचघाट थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित रामप्रीत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग एकजुट होकर उनके पास पहुंचे और उन्हें तथा उनके बेटे गोविंद प्रसाद को घेर लिया। आरोप है कि लाठी-डंडा, लोहे की रॉड, कुदाल और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया।
बीच-बचाव करने पहुंचीं रामप्रीत की पत्नी सावित्री देवी तथा बेटी सुमित्रा और सुमन के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिली है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।