{"_id":"5a959ab24f1c1baa1b8b9d5d","slug":"holi-rises-in-markets-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर बाजारों में बढ़ी रौनक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर बाजारों में बढ़ी रौनक
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
होली खेलने के लिए बच्चो ने पिचकारी की खरीदारी की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। होली करीब आते ही खरीदारों की भीड़ बाजारों की रौनक बढ़ा रही है। महिलाओं-पुरुषों के साथ आए बच्चे भी पसंद की पिचकारी, टोपी, मास्क आदि खरीद रहे हैं। इस बार की होली में लोग केमिकल युक्त रंगों से बच रहे। लिहाजा हर्बल युक्त कलर की डिमांड अधिक है। वही गिफ्ट देने के लिए ड्राई फूट्स के पैकेटों की डिमांड भी बढ़ गई है।
शुक्रवार को होली है। ऐसे में लोग अभी से ही खरीदारी शुरू कर चुके है। मंगलवार को होली के चलते बाजारों में भारी भीड़ रही। महिलाएं जहां नए डिजाईनों की साड़िया खरीद रही थी, वही पुरुष कुर्ता-पैजामा खरीदते नजर आए। होली को लेकर बच्चों में भी उत्साह कम नहीं था। अभिभावकों के साथ आए बच्चे भी मनपसंद कपड़े और होली के सामान खरीदने में व्यवस्त दिखे। मिठाई के दुकानों पर भी ग्राहकों की भरमार थी। महिलाओं ने गुझिया बनाने के लिए खोवा खरीदा। वही रिश्तेदारों को होली मिलन पर भेंट देने के लिए ड्राई फूट्स के गिफ्ट पैक कराए।