फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   holi milan samaroh

बरनवाल एवं जायसवाल समाज ने मनाया होली मिलन

Mon, 05 Apr 2021 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
holi milan samaroh
बरनवाल सेवा समिति की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित कि? - फोटो : DEORIA
बरनवाल एवं जायसवाल समाज ने मनाया होली मिलन
विज्ञापन

बरनवाल सेवा समिति की ओर से होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया
जायसवाल समाज ने एकजुुट रहने एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरनवाल सेवा समिति और जायसवाल समाज की ओर से सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में आए लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें पर्व की बधाई दी गई।

बरनवाल सेवा समिति की ओर से कसया ढाला स्थित बरनवाल सेवा सदन में आयोजित समारोह की शुरुआत महाराज अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद उच्च शिक्षा, यूपी बोर्ड, सीबीएसई सहित अन्य परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उर्वशी, शौर्य, सृजन, सिद्धि, निशांत, शोभन, प्रखर, कृष्ण, जयंतिका, वंशिका, दिव्यांशी, मयंक, प्रियंका, विवेक, रजनीश, अंबिका, राहुल, रितिका को रामाबाबू छात्रवृत्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर होली गीत, कुलगीत, हास्य व्यंग्य, कविता, नृत्य की भी प्रस्तुति की गई। अंत में सहभोज में सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान विनय, त्रिलोकी, श्यामसुंदर, अरुण, हरिनाथ, नरेंद्र, अभयनंदन, गगन, प्रचार मंत्री रामप्रवेश बरनवाल आदि मौजूद रहे। जायसवाल समाज के तत्वावधान में होली मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देवरिया खास स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद जायसवाल ने इसका शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में चंद्रेश जायसवाल, आलोक महादेव की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। वक्ताओं ने समाज के लोगों को प्रेम व आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प दिलाया। अध्यक्षता धनोज जायसवाल व संचालन राजकुमार जायसवाल ने किया। इस दौरान बालकृष्ण जायसवाल, सीमा जायसवाल, कौशल्या जायसवाल, सरिता जायसवाल, भवानी जायसवाल, शंभू जायसवाल, दिनेश जायसवाल, करमचंद जायसवाल, गोविंद जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, हरिओम जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, अंकित, संजय, मुन्नालाल, अजय, राजेश, मंटू, डॉ. शांतनु, डॉ. रवि जायसवाल, डॉ. विकास, अखिलेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed