फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   holesale market will open by 12 at night

मुसहर बस्ती में डीएम ने वितरित किया मास्क

Sun, 05 Apr 2020 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
holesale market will open by 12 at night
ुसहर बस्ती में सामान वितरण करते डीएम अमित किशोर - फोटो : DEORIA
रात बारह बजे से सुबह सात बजे तक खुलेगी थोक मंडी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने सदर विकास खंड के बैकुंठपुर मुसहर टोले पर 100 मॉस्क एवं सैनिटाइजर किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए चूने से घेरा बनवा रखा था। ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन न कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी लोग लॉकडाउन के दौरान पालन करें और सैनिटाइजर, मॉस्क अपनाएं। साफ-सफाई रखें तथा अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल से थोक मंडी की दुकानें रात बारह बजे से सुबह सात बजे तक खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति आए तो उसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि उसे क्वारंटीन कर उसका चेकअप कराया जा सके। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन हम सभी को स्वस्थ व सुरक्षित रखने के लिए है। इसलिए इसका पालन अनिवार्य रूप से करें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सदर आलोक दत्त उपाध्याय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक सरोज कुमार, एडीओ पंचायत चंद्रभूषण तिवारी आदि मौजूद रहें।

जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया है कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी के वैश्विक प्रकोप के दृष्टिगत भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के तहत लागू लॉकडाउन अवधि में जन सुविधाओं के दृष्टिगत आवश्यक वस्तुओं (खाद्य पदार्थों ) की आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने के लिए मंडी परिसर स्थित थोक की दुकानें छह अप्रैल से रात्रि 12 से प्रात: 7:00 बजे तक अग्रिम आदेश तक खुलेगी। इस अवधि में निर्धारित सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जायेगा। किसी भी दशा में इसका उल्लंघन पाए जाने पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed