फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   history sheeter arrested

तमंचा और कारतूस के साथ जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Fri, 02 Apr 2021 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
history sheeter arrested
तमंचा और कारतूस के साथ जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पतलापुर गांव से पुलिस ने जिला बदर होने के बाद भी अपने घर रह रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। उसे आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट में जेल भेज दिया गया है।

एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि पतलापुर निवासी विवेक उर्फ पप्पू सिंह शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा गुंडा एक्ट, गैंगस्टर की भी कार्रवाई हुई है। जिला बदर की कार्रवाई का उल्लंघन करने पर चार माह पहले विवेक को भरथुआ चौराहे से तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बृहस्पतिवार की सुबह एक बार फिर उसे गांव से तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसओ ने बताया कि जिला बदर की कार्रवाई की तिथि अभी 7 मई तक थी। इसी बीच विवेक ने उसका उल्लंघन कर दिया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed