फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hightension cuurent in houses

Deoria News: घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, लाखों के इलेक्ट्रिक उपकरण फुंक गए

Tue, 28 May 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
hightension cuurent in houses
जिगिना मिश्र गांव में ट्रांसफॉर्मर के पास दो फेस सटने से हुआ नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। जिगिना मिश्र गांव में रविवार की देर रात ट्रांसफॉर्मर के पास दो फेस आपस में सटने से घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। इसके चलते लोगों के लाखों रुपये के इलेक्ट्रिक उपकरण फुंक गए। आधी रात को तेज आवाज के साथ उपकरणों के ब्लास्ट होने से लोग डर कर घरों से बाहर आ गए। शिकायत पर गांव की बिजली काटी गई। इस दौरान भीषण गर्मी में लोग बिना बिजली रात बिताने के लिए मजबूर रहे।
जिगिना मिश्र गांव में लगे दो सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर का केबल रविवार की देर रात जल गया। केबल जलने से दोनों फेस आपस में सट गए। इससे गांव में सबके घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। जिसके कारण लाखों के पंखा, कूलर, बल्ब, इन्वर्टर, आदि उपकरण तेज आवाज के साथ जलने लगे। आधी रात को उपकरणों के ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर इसकी जानकारी विद्युत निगम के जिम्मेदारों को दी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश मिश्र अंशु ने बताया कि दो फेस सटने से गांव में हादसा हुआ है। बिजली नहीं होने से पूरी रात गर्मी में जाग कर बिताया गया है। अवर अभियंता शक्ति सिंह ने कहा कि ओवरलोड से समस्या हुई है। सोमवार को केबल जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed