फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   High tension wire fell in the market, there was chaos

बाजार में गिरा हाइटेंशन तार, मची अफरा तफरी

Mon, 18 Apr 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
High tension wire fell in the market, there was chaos
बाजार में गिरा हाइटेंशन तार, मची अफरा तफरी
विज्ञापन

लार। मुख्य बाजार में हाइटेंशन तार टूटकर सड़क पर गिर गया। चिंगारी निकलता देखकर बाजार आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। संयोग ठीक रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। आनन-फानन में स्थानीय दुकानदारों ने सड़क के चारों तरफ बाइक खड़ी कर आवागमन को रोक दिया। बिजली सप्लाई ठप करने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
लार नगर में लगा तार जर्जर हो चुके हैं। आए दिन तार टूट कर गिर रहे हैं। इसके बाद भी तार नहीं बदले जा रहे हैं। मठ रोड में लगा हाइटेंशन तार गल कर अचानक बीच सड़क पर गिर गया। तार से चिंगारी निकलने लगी। यह देखकर बाजार आए लोग दुकानों में घुस गए। वहीं, एक राहगीर बाल-बाल बच गया। जिस समय तार गिरा, उस दौरान बिजली प्रवाहित थी। विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारियों को दुकानदार सूचना देते हुए सड़क के चारों तरफ बाइक खड़ी कर रास्ते से गुजर रहे लोगों को रोक दिया।
विज्ञापन

इससे घंटों मठ रोड में जाम की स्थिति बनी रही। सप्लाई कटने के बाद आवागमन बहाल हुआ। उधर तार टूटने से नगरवासियों को उमस भरी गर्मी में उबलना पड़ा। शाम को पहुंचे कर्मचारियों ने खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की। युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि बाजार में लगे प्रत्येक वार्ड के तार जर्जर हो चुके हैं। गर्मी में तार गल के टूट जा रहे हैं। कई बार बड़ा हादसा होने से बच गया है। साथ ही अघोषित कटौती की समस्या उत्पन्न हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed