{"_id":"614394bd8ebc3e743c1e6722","slug":"heavy-loss-due-to-cyclone-deoria-news-gkp4094742186","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर के सरांव गांव में चक्रवात से मची तबाही, स्कूल के पांच कमरे ध्वस्त, गाड़ियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर के सरांव गांव में चक्रवात से मची तबाही, स्कूल के पांच कमरे ध्वस्त, गाड़ियां क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर के सरांव गांव में चक्रवात से मची तबाही, स्कूल के पांच कमरे ध्वस्त, गाड़ियां क्षतिग्रस्त
रुद्रपुर/एकौना। बुधवार की रात सरांव खुर्द गांव के करीब एक दर्जन परिवारों पर चक्रवात का ऐसा कहर टूटा कि उनके आशियाने तहस-नहस हो गए। रातभर बारिश के बीच तेज हवाओं का थपेड़ा सुबह तीन बजे गांव के स्कूल और मकानों पर चक्रवात का कहर बनकर टूट पड़ा। इस तूफानी हवा से चक्रवाती तूफान ने करीब एक दर्जन लोगों के घरों में भारी तबाही बरपाने लगा।
करीब दो मिनट तक चली तूफानी हवा में एक स्कूल के पांच कमरे ध्वस्त हो गए। स्कूल में खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गांव के कई लोगों के मकान के कटरेन उड़कर दूर सरेह में जा गिरे। सार्वजनिक शौचालय का छज्जा उड़ गया। घरों की छत पर रखी पानी की टंकी उड़ गई। गांव के शेषनाथ यादव के मकान की सीढ़ी गिर गई। देवनाथ यादव, सुनील यादव के मकान पर रखा टिनशेड उड़ गया। मनोज गोंड के छत पर रखा सोलर प्लेट उड़ गया। बड़ेलाल गोंड का कटरेन, सरोज गोंड का शौचालय, सार्वजनिक शौचालय के पानी की टंकी तूफानी हवा में उड़ गई। गांव के कई लोगों के मकानों पर रखी पानी की टंकी चक्रवात में गिर गई। धर्मेंद्र सोनकर, श्रीकृष्ण सोनकर, फूलचंद सोनकर की झोपड़ी, रमेश गोंड के कटरेन का मकान तहस-नहस हो गया। गांव में स्थित सियाराम शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल का पांच कमरा धराशायी हो गया है। एक तरफ की चहारदीवारी गिर गई। स्कूल की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कमरों में रखे बेंच टूट गए तथा सीलिंग पंखे टूट गए हैं। पीड़ित लोगों ने कहा कि तड़के तीन बजे चक्रवात आया। नींद से जगे लोगों को लगा की भूकंप आ गया। लोग जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागने लगे। उन्होंने प्रशासन से आपदा में बर्बाद मकानों के मुआवजे की मांग की। इस बाबत एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि मौके पर तहसील की टीम भेजकर क्षति का जायजा लिया गया। आपदा में प्रभावित लोगों को अहेतुक सहायता दी जाएगी।