{"_id":"691a180089785bedfd0b13e5","slug":"health-fair-3532-patients-were-treated-deoria-news-c-208-1-deo1009-168115-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : 3532 मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : 3532 मरीजों का हुआ उपचार
Sun, 16 Nov 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बरियारपुर स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज देखते डॉ मृणाल, फोटो संवाद
देवरिया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 3552 मरीज देखे गए। इसमें 124 मरीज मलेरिया के लक्षण वाले मिले। नौ मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए। हेपेटाइटिस बी के 14 और हेपेटाइटिस सी के लक्षण वाले पांच मरीज मिले।
आरोग्य मेले में सर्वाधिक 76 मरीज अमारी बाजार पीएचसी पर आए। भाटपाररानी में 75 मरीज आए। वहीं सबसे कम 21 मरीज बरहजार और सठियांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए। बरियारपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 111 मरीज देखे गए। पथरदेवा विकासखंड के रामपुर अवस्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. योगेश कुमार ने 36 मरीजों की जांच किया। इनको दवा दी गई। इसमें सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले ज्यादा पाए गए। मौके पर फार्मासिस्ट संजय पांडेय और तोरीक यादव उपस्थित रहे।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरौरा पर डॉ. राजेश कुमार ने 38 मरीजों को देखा, जिसमें सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीज आए।
नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में डॉ. मृणाल की देखरेख में 37 मरीज का इलाज हुआ। इसमें सबसे ज्यादा सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज देखे गए।