{"_id":"6132682d8ebc3e61d82f6e3c","slug":"health-deoria-news-gkp4078504148","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेंगे 104 स्वास्थ्य उपकेंद्र, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेंगे 104 स्वास्थ्य उपकेंद्र, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की पहल की गई है। सभी तहसीलों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कुल 104 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए एसडीएम को पत्र भेजकर जमीन मांगी गई है। चिह्नित जगहों के ग्राम प्रधानों से भी तीन सौ वर्ग मीटर भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इन उपकेंद्रों के खुलने से गर्भवती महिलाओं व जच्चा-बच्चा के परीक्षण व टीकाकरण में सहूलित होगी। इसके साथ ही मातृ व शिशु कल्याण की योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध होगा।
जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए तकरीबन 315 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना की गई है। इनमें करीब 87 केंद्रों पर प्रसव की भी सुविधा है। तेरह को छोड़कर सभी अपने भवन में संचालित होते हैं। इन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं का परीक्षण व सलाह दी जाती है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा के लिए नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजित होता है। मातृ एवं शिशु कल्याण एवं परिवार नियोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उपकेंद्रों पर एनएम की तैनाती की गई। इनका सहयोग आशा कार्यकर्ता करती हैं। शासन का स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित करने का जोर है। इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 104 स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलने हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 419 हो जाएगी। नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना के लिए तहसील, ब्लाक व ग्राम पंचायतवार सूची तैयार कर ली गई है। इसके लिए प्रशासन से भूमि की मांग की गई है।
सरकारी भवन का निर्माण होने तक चयनित ग्रामों में किराए के भवन में उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए कम से कम तीन कमरे, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आदि हो। भवन चयन करते समय देखा जाए कि आवागमन की सुविधा हो। भवन बस्ती के बीच व सुरक्षित हो। इस प्रकार चयन किया जाए कि भविष्य में उसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में परिवर्तित किया जा सके। भवन का किराया तीन हजार रुपये प्रतिमाह होगा।
विज्ञापन
इन तहसीलों में स्थापित होने हैं स्वास्थ्य उपकेंद्र
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद की पांचों तहसीलों में स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें सदर तहसील में 44, सलेेमपुर में 23, रुद्रपुर में 14, भाटपाररानी में 16 व बरहज तहसील क्षेत्र के सात गांव शामिल हैं।
उपकेंद्र के लिए चाहिए तीन सौ वर्ग मीटर भूमि
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए 15 मीटर गुणा 20 मीटर यानी कुल तीन सौ वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता होगी।
जिले के स्वास्थ्य केंद्र
जनपद में 16 सीएचसी, 15 पीएचसी, 65 न्यू पीएचसी है। इसके अलावा तीन नगरीय पीएचसी है, जो किराए के भवन में स्थापित हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद में 104 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।
- डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ