फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   haryana wine caught

30 लाख रुपये कीमत की शराब के साथ चालक गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
haryana wine caught
बिहार की गुठनी पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब - फोटो : SALEMPUR
30 लाख रुपये कीमत की शराब के साथ चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

बनकटा पुलिस को रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट से रविवार की रात मिली सफलता
रामपुर जिले के बिलासपुर सुंदरपुर नई बस्ती का रहने वाला है चालक हरपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिहार भेजी जा रही हरियाणा निर्मित शराब की खेप को बनकटा पुलिस ने रामपुर बुजुर्ग चेक पोस्ट से पकड़ लिया। चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने सरगना के बारे में जानकारी जुटाई। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर पुलिस ने चालक को जेल भेज दिया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि बनकटा एसओ गोपाल प्रसाद, एसआई रामप्रवेश, महेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल चंदन मौर्य, अनूप प्रजापति, रामप्रवेश खरवार और संतोष कुमार रविवार की रात में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक पर हरियाणा निर्मित शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने रामपुर बुजुर्ग पुलिस चेक पोस्ट पर नाकेबंदी कर दी। उसी दौरान शराब लदा ट्रक पहुंच गया। पुलिसवालों ने रोक कर जांच की तो इसमें 400 पेटी हरियाणा निर्मित केजी रोमियो ब्रांड की शराब थी। इसकी कीमत 30 लाख रुपये है। वहीं, पकड़े गए ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए रामपुर जिले के बिलासपुर थानाक्षेत्र के सुंदरपुर नई बस्ती के रहने वाले चालक हरपाल सिंह ने बताया कि बिहार के सिवान में इसे पहुंचाना था। वहां किसी का फोन आने पर गाड़ी उसे सुपुर्द कर लौट जाता। इसके लिए 20 हजार रुपये लिया था। पुलिस उसे बिहार भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

फोटो समाचार
गुठनी पुलिस ने अंग्रेजी शराब बरामद की
आर्मी लिखे वाहन में थी 50 लाख की पंजाब निर्मित शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। लार पुलिस को चकमा देक र बिहार पहुंचते ही गुठनी पुलिस ने आर्मी ऑन ड्यूटी लिखे वाहन से पंजाब निर्मित 50 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की। वाहन की बॉडी का ताला तोड़ने के बाद पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब देखकर सभी हैरान हो गए। शराब की कीमत करीब 50 लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली को लेकर इन दिनों बिहार पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी अभिनव कुमार के सख्त निर्देश पर रविवार देर शाम को वाहनों की जांच की गई। सघन वाहन जांच में श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर आर्मी ऑन ड्यूटी लिखा मिनी ट्रक यूपी के मेहरौना की तरफ से आया। आर्मी लिखे वाहन को जांच के लिए रोका गया तो चालक ने आर्मी का होने का दावा कर वाहन को खोलकर जांच करवाने से मना कर दिया। आर्मी के अधिकारियों को सूचित कर वीडियोग्राफर बुलाने के बहाने चालक निकल गया। चालक जब वापस रात तक नहीं आया तो एसओ ने वाहन को थाना लाकर एसपी को सूचना देने के बाद सोमवार दोपहर दंडाधिकारी की देखरेख में ताला तोड़वाया। गाड़ी को पकड़ने में चेकपोस्ट प्रभारी हरिवंश यादव, एएसआई राजेश कुमार सहित चेकपोस्ट के गार्ड शामिल रहे। आर्मी लिखे जब्त वाहन से 500 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस बाबत गुठनी के एसओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर वाहनों की जांच की गई, जिसमें करीब 50 लाख की शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed