{"_id":"5e5aa32a8ebc3ef3d154f3b7","slug":"haryan-wine-caught-salempur-news-gkp3430604146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ी गई पच्चीस लाख की हरियाणा निर्मित शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ी गई पच्चीस लाख की हरियाणा निर्मित शराब
विज्ञापन
मेहरौना में पकड़ी गई पच्चीस लाख की शराब
- फोटो : SALEMPUR
फोटो समाचार
मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़ी गई हरियाणा निर्मित शराब
होली को लेकर सक्रिय हुए शराब तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/मेहरौनाघाट। होली नजदीक आते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं। हर बार नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक बिहार जाने की फ़िराक में जुटे रहते हैं। मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते शराब तस्कर ट्रक की ऊपरी सतह में बॉक्स बनाकर 25 लाख की हरियाणा निर्मित शराब लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से शराब बरामद कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
मेहरौना चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव शनिवार को कांस्टेबल दिव्य शंकर राय, सोनू भारती, धीरज तिवारी, बिहार की तरफ जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि हरियाणा से एक ट्रक शराब लेकर लार रोड के रास्ते आ रहा है। जो बिहार जाने की फ़िराक में है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ट्रक का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद एक ट्रक आता दिखाई दिया। सामने पुलिस को देखकर तस्कर रूट बदलने के लिए ट्रक खड़ा कर रास्ता ढूंढने लगे। तभी चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव ने एक तस्कर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान ट्रक की बॉडी में शराब नहीं मिली। इसके बाद ट्रक की ऊपरी सतह को चेक किया। इसमें अलग से ऊपर बॉडी बनाका तस्करों ने 25 लाख की हरियाणा निर्मित शराब छिपाई थी। पुलिस ट्रक को लेकर थाने पहुंची। यहां गिनती में दो सौ पेटी शराब की पुष्टि हुई। पकड़े गए चालक की पहचान उपेंद्र सिंह उर्फ मंटू निवासी चंदावली नखाना जिला संभल के रूप में हुई। उसने बताया कि बिहार लेकर शराब जा रहे थे। इस बाबत चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव ने बताया कि 25 लाख की हरियाणा निर्मित शराब पकड़ी गई है।