फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hangama for ticket at railway station

रेल आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए हंगामा

Wed, 08 Jun 2022 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
hangama for ticket at railway station
रेल आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए हंगामा
विज्ञापन

सलेमपुर। रेलवे स्टेशन की आरक्षण टिकट खिड़की से अंदर तक दलालों की पैठ है। इससे आए दिन तत्काल टिकट के लिए हंगामा होता है। मंगलवार की सुबह चार बजे से ही लोग तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगे हुए थे। आरक्षण टिकट खिड़की खुली तो मुंबई के टिकट के लिए कुछ दलाल अंदर घुस गए। रेल यात्रियों ने हंगामा किया। स्टेशन अधीक्षक के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

रेल आरक्षण खिड़की पर सबसे आगे नगर की ही रीतू, पूजा तथा रबीना लाइन में खड़ी थीं। इनका टिकट के लिए ज्यों ही नंबर आया टिकट दलाल इनको धक्का देकर आगे खड़े हो गए और आरक्षण बाबू से मुंबई का टिकट ले लिया। टिकट न मिलने से निराश महिलाओं ने दलाल को पकड़ कर हंगामा करने लगी। टिकट न मिलने से लाइन में खड़े रेल यात्री भी शोर करने लगे। मारपीट की नौबत आ गई। हंगामे के चलते करीब 20 मिनट तक आरक्षण काउंटर बंद रहा। स्टेशन अधीक्षक अनिल यादव टिकट घर पर पहुंचे और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। लाइन में खड़े लोग वापस बिना टिकट लिए लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed