फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hangama at power sub station

फाल्ट ठीक कराने गए लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा

Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hangama at power sub station
फाल्ट ठीक कराने गए लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा
विज्ञापन

भटनी। जिगिना दीक्षित गांव में बार बार फाल्ट से परेशान लोगों ने बुधवार को विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। लोगों ने विद्युत कर्मियों पर फाल्ट के नाम पर पैसे लेने और कमियां दूर नहीं करने का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान करीब चार घंटे तक उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति भी बाधित रही। बाद में आसपास के लोगों के समझाने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। नवरात्र में मूर्ति आयोजकों के अलावा आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भटनी के जिगिना दीक्षित गांव में लगा 63 केवी ट्रांसफार्मर में फाल्ट की समस्या है। गांव वाले एक सप्ताह से प्रतिदिन विद्युत कर्मियों को फाल्ट ठीक कराने बुलाते है। फाल्ट बनाने के कुछ देर बाद ही दुबारा वही समस्या हो जाता है। इससे परेशान होकर ग्रामीण बुधवार को नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। लोगों ने अवर अभियंता को बुलाने की मांग किया। काफी समय बीत जाने के बाद भी जेई के नही आने पर लोग हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने सभी फीडरों का आपूर्ति चार घंटे बाधित कर दी। बाद में जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह और आसपास के लोगों के समझाने के बाद लोग वापस लौटे। इसके बाद शाम को आपूर्ति बहाल हुई। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में अवर अभियंता गोरख प्रसाद गुप्त ने कहा कि ओवर लोड होने के वजह से ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने की बात सामने आईं है। ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के लिए विभाग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत उप केंद्र पर ताला मार कर दिया धरना
मईल। कसिली गांव का चार दिनों से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर आक्रोशित ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए।
कसिली गांव का विद्युत सप्लाई उसी गांव के विद्युत उपकेंद्र से होती है। चार दिन पूर्व कसिली गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीण इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारी को भी दी पर अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला। इस उमस भरी गर्मी में जहां गांव अंधेरे में कई दिनों से था वही ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर विद्युत उपकेंद्र पर ताला मार धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही बरहज व मईल की पुलिस विद्युत उप केंद्र कसिली पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 12 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लग जाएगा। तब जाकर ग्रामीण माने और धरना समाप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed