{"_id":"6217c34d8df7930300349b4a","slug":"handicapped-voters-prefered-in-voting-wheal-chair-available-at-1593-booths-deoria-news-gkp4280350179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी प्राथमिकता, 1593 बूथों पर उपलब्ध रहेगा व्हीलचेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी प्राथमिकता, 1593 बूथों पर उपलब्ध रहेगा व्हीलचेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी प्राथमिकता, 1593 बूथों पर उपलब्ध रहेगा व्हीलचेयर
देवरिया। जनपद में 19,460 दिव्यांग मतदाताओं में 212 ने पोस्टल बैलेट का विकल्प चुना है। शेष 19,248 दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा विधानसभा चुनाव को सुगम, अधिक समावेशी एवं सहभागिता पूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। जनपद में मतदान का प्रतिशत 80 से पार पहुंचाने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। इसी के तहत दिव्यांग मतदाताओं को विशेष रणनीति के तहत लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनाने के लिए सुगम प्राथमिकता उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए 1593 मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर उपलब्ध रहेगा। सभी 2733 बूथों पर रैंपवे की व्यवस्था कर ली गई है। अशक्त मतदाता विशेष स्वयंसेवक के साथ व्हीलचेयर पर मतदान कक्ष तक जाएंगे। कहा कि दिव्यांग मतदाताओं में 2,365 मतदाता दृष्टिबाधित हैं। इनके लिए ब्रेल लिपि में मतपत्र देहरादून तथा वोटर पर्ची लखनऊ से मंगाई गई है, जिसके माध्यम से दृष्टिबाधित मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग आसानी से कर सकेंगे।
पीडब्ल्यूडी एप से पाएं सुविधाओं की जानकारी
निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी एप बनाया है। सभी दिव्यांग मतदाता इस एप के माध्यम से चुनाव के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपना मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।