फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   handicapped hunger strike start

Deoria News: दिव्यांग ने शुरू की भूख हड़ताल

Fri, 05 Apr 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
handicapped hunger strike start
फोटो समाचार......
विज्ञापन

दिव्यांग राजेश रौनियार ने कहा-न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। करीब डेढ़ वर्ष पहले 27 अक्तूबर 2022 को अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में अब तक केस दर्ज न होने से परेशान दिव्यांग ने बृहस्पतिवार को गांधी चौक पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। दोनों पैर से दिव्यांग नगर पंचायत सलेमपुर के स्टेशन रोड निवासी राजेश रौनियार ने मुख्यमंत्री व पुलिस के उच्चाधिकारियों से चार अप्रैल के पहले तक न्याय न मिलने पर नगर के गांधी चौक पर आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठने की चेतावनी दी थी।

उन्होंने बताया कि 21 अगस्त 2023 को गांधी चौक पर आमरण अनशन पर बैठा था तो एक दिन बाद 22 अगस्त को सीओ सलेमपुर ने दो माह के अंदर मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने व मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक न्याय नहीं मिल सका है। उल्टे घटना के समय मेरे ऊपर ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जबकि हम बिना वैशाखी के चलने में भी असमर्थ हैं। कई बार सीओ साहब के पास जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। अंत में मैं गांधीवादी तरीके से आमरण अनशन शुरू करने को मजबूर हो गया हूं। अब हमारा यह आमरण अनशन (भूख हड़ताल) जांच व न्याय मिलने तक नगर के गांधी चौक पर अनवरत जारी रहेगा। रात में इंस्पेक्टर साहब आए थे लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं किया गया अब मेरे पास आंदोलन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed